Abhay Pratap Singh | July 3, 2026 | 07:55 AM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने भेषजिक मुख्य परीक्षा 2026, यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (संयुक्त कैडर) मुख्य परीक्षा 2026 और बीसीजी तकनीशियन मुख्य परीक्षा 2024 की प्रोविजनल आंसर की पर चुनौती दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आपत्ति उठा सकते हैं।
यूपीएसएसएससी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 2 जुलाई से शुरू है और अंतिम तिथि 8 जुलाई, 2026 है। इस तिथि के बाद आपत्ति दर्ज करने की सुविधा स्वतः समाप्त हो जाएगी।
अभ्यर्थी एक या एक से अधिक आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं और प्रत्येक आपत्ति के लिए 100 रुपए का आपत्ति शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से या डाक/प्रत्यावेदन द्वारा उत्तर कुंजी के संबंध में दी गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
आयोग द्वारा प्रोविजनल उत्तर कुंजी 1 जुलाई को जारी की गई थी, जो डाउनलोड के लिए 7 जुलाई, 2026 तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों द्वारा 8 जुलाई तक सहायक दस्तावेज और शुल्क भुगतान के साथ उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
यूपीएसएसएसी भेषजिक मुख्य परीक्षा 2026 और यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (संयुक्त संवर्ग) मुख्य परीक्षा 29 जून, 2026 को आयोजित की गई थी। यूपी बीसीजी तकनीशियन 2024 मुख्य परीक्षा 30 जून, 2026 को कराई गई थी। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार चुनौती दर्ज कर सकते हैं: