Saurabh Pandey | July 2, 2026 | 10:10 PM IST | 2 mins read
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 'फ्री कोचिंग प्रोग्राम' के तहत मेधावी छात्रों को JEE और NEET की तैयारी कराने के लिए अनुभवी शिक्षकों की भर्ती निकाली है। इसके लिए योग्य उम्मीदवार 10 जुलाई 2026 की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 'फ्री कोचिंग प्रोग्राम' के अंतर्गत जेईई और नीट की तैयारी कराने के लिए योग्य शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की है। इस निशुल्क कोचिंग योजना के तहत अनुभवी शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन आधिकारिक पोर्टल coaching.biharboardonline.com या ई-मेल computeritcellbseb@gmail.com के माध्यम से 10 जुलाई 2026 की शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड के इस फ्री कोचिंग प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य राज्य के 10 अलग-अलग स्कूलों में पढ़ रहे कक्षा 10वीं पास उन मेधावी छात्रों को मुफ्त गैर-आवासीय कोचिंग प्रदान करना है, जो महंगे कोचिंग क्लास की फीस वहन नहीं कर सकते। बोर्ड ने अपने आधिकारिक 'X' हैंडल पर भर्ती का नोटिस साझा करते हुए बताया कि उन्हें फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स और बायोलॉजी (PCM & B) जैसे मुख्य विषयों के लिए अनुभवी शिक्षकों की तलाश है।
आवेदकों के पास बोर्ड द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यताओं में से कम से कम एक डिग्री होना अनिवार्य है। भर्ती के लिए M.Sc, B.Tech या M.Tech डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। इसके साथ ही, बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऐसे योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो पूर्व में JEE/NEET स्तर के पाठ्यक्रम को पढ़ाने का अनुभव रखते हों और छात्रों को इसके लिए तैयार करने में पूरी तरह सक्षम हों।
JEE/NEET की कोचिंग के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम समय-सीमा 10 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे तक ही है। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए पात्र उम्मीदवारों का इंटरव्यू 12 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। बोर्ड ने सभी योग्य शिक्षकों से इस निशुल्क शिक्षा पहल में योगदान देने की अपील की है और साफ किया है कि तय समय-सीमा के बाद मिलने वाले आवेदनों को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Also read BSEB 11th Admission 2026: बिहार बोर्ड ने 11वीं कक्षा में स्पॉट नामांकन की तारीख 9 जुलाई तक बढ़ाई
इच्छुक शिक्षक निर्धारित प्रारूप में अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ दो माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं-