Trusted Source Image

RPSC: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS समेत कई परीक्षाओं की तिथियों में किया बदलाव, संशोधित शेड्यूल जानें

Saurabh Pandey | July 2, 2026 | 06:45 PM IST | 2 mins read

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्रशासनिक कारणों से RAS प्रारंभिक परीक्षा 2026 समेत कई बड़ी परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया है। नए शेड्यूल के अनुसार अब RAS प्रारंभिक परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को होगी, जबकि मुख्य परीक्षा का आयोजन 1 और 2 मई 2027 को किया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। (आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रशासनिक कारणों और अन्य परीक्षा तिथियों के टकराव के चलते कई बड़ी परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया गया है। इनमें राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 भी शामिल है।

आयोग के सचिव रामनिवास मेहता द्वारा जारी इस नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि इन परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

RAS प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की नई तारीखें

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 का आयोजन अब 6 दिसंबर 2026 (रविवार) को किया जाएगा। इससे पहले यह परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित होनी थी। इसके साथ ही, आयोग ने मुख्य परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी है, जो 1 मई 2027 (शनिवार) और 2 मई 2027 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।

प्राध्यापक (विशेष शिक्षा) परीक्षा की तिथि में भी संशोधन

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत होने वाली 'प्राध्यापक-विशेष शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा, 2026' की तिथि में भी बदलाव किया गया है। पूर्व में यह परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे संशोधित कर 8 दिसंबर 2026 (मंगलवार) को आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है।

Also read RPSC APO Recruitment 2026: आरपीएससी एपीओ भर्ती के लिए 371 पदों पर आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 7 जुलाई

सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा का शेड्यूल

गृह विभाग (अभियोजन) के लिए आयोजित होने वाली 'सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2026' की तारीख भी इस नोटिस में साफ कर दी गई है। आयोग के अनुसार, यह मुख्य परीक्षा 27 दिसंबर 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।

परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम

परीक्षा का नाम
विभाग
परीक्षा तिथि (संशोधित)
राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026
कार्मिक विभाग

6 दिसंबर 2026 (रविवार)

(पूर्व परीक्षा तिथि- 29 नवंबर 2026)

प्राध्यापक-विशेष शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा, 2026
माध्यमिक शिक्षा विभाग

8 दिसंबर 2026 (मंगलवार)

(पूर्व परीक्षा तिथि- 6 दिसंबर 2026)

सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2026
गृह विभाग (अभियोजन)
27 दिसंबर 2026 (रविवार)
राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा, 2026
कार्मिक विभाग

1 मई 2027 (शनिवार) एवं

2 मई 2027 (रविवार)

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications