REET Mains Admit Card 2026: रीट लेवल 1, 2 भर्ती परीक्षाओं के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी, एग्जाम शेड्यूल जानें
Santosh Kumar | January 11, 2026 | 01:29 PM IST | 1 min read
राजस्थान टीचर भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 7759 वैकेंसी भरी जाएंगी। रीट मेन्स एडमिट कार्ड recruitment.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होंगे।
नई दिल्ली: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (आरएसएसबी) लेवल 1 (प्राइमरी टीचर, क्लास 1 से 5) और लेवल 2 (अपर प्राइमरी टीचर, क्लास 6 से 8) की लिखित परीक्षाओं के एडमिट कार्ड 12 जनवरी, 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करेगा। राजस्थान टीचर भर्ती परीक्षा के ज़रिए कुल 7759 वैकेंसी भरी जाएंगी। रीट मेन्स एडमिट कार्ड recruitment.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होंगे।
कैंडिडेट्स अपना हॉल टिकट sso.rajasthan.gov.in पर अपनी एसएसओ आईडी से डाउनलोड कर सकते हैं। रीट लेवल 1 और 2 एडमिट कार्ड में एग्जाम डेट, शिफ्ट टाइमिंग, सेंटर का नाम और रोल नंबर जैसे अन्य निर्देश शामिल होंगे।
REET Mains Admit Card 2026: परीक्षा 17 से 20 जनवरी तक
टीचर भर्ती परीक्षा 17 से 20 जनवरी तक दो शिफ्ट में ऑफलाइन होगी। सुबह की शिफ्ट 10 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट 3 बजे से 5:30 बजे तक होगी। आरएसएसबी भर्ती परीक्षा में 150 मल्टीपल-चॉइस सवाल होंगे।
परीक्षार्थी परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र पुस्तिका और ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी घर ले जा सकेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा प्रारंभ होने से 1 घंटा पहले तक प्रवेश की अनुमति होगी।
REET Mains Admit Card Date: परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश
केंद्र पर अभ्यर्थी की पहचान की पुष्टि ई-प्रवेश पत्र, मूल फोटो पहचान पत्र और आधार कार्ड से की जाएगी।आधार कार्ड पर जन्मतिथि अनिवार्य है। विशेष परिस्थितियों में, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी मान्य होंगे।
अभ्यर्थी उत्तर पत्रक की कार्बन प्रति रिजल्ट आने तक सुरक्षित रखें और बोर्ड द्वारा मांगने पर इसे दिखाना होगा। इसे सुरक्षित न रखने या न देने पर कार्यवाही हो सकती है। गोला भरते समय ध्यान दें कि कार्बन प्रति पर स्पष्ट निशान बनें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच