Live

Rajasthan PTET Admit Card 2026 (Out) LIVE: राजस्थान पीटेट एडमिट कार्ड जारी @ptetvmoukota2026.in; लिंक जानें

Santosh Kumar | June 8, 2026 | 12:13 PM IST | 1 min read

राजस्थान पीटीईटी प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा एक शिफ्ट में, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा।

राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट 2026 वीएमओयू द्वारा 14 जून को आयोजित किया जाएगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

Rajasthan PTET Admit Card 2026 Live Updates: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू) कोटा द्वारा आयोजित राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in या vmou.ac.in के माध्यम से अपना राजस्थान पीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान पीटेट परीक्षा 14 जूनको आयोजित की जाएगी।

राजस्थान पीटीईटी प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा एक शिफ्ट में, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। पीटीईटी एडमिट कार्ड का लिंक वीएमओयू पोर्टल पर एक्टिव है।

पीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर या जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। परीक्षा केंद्र का नाम और पता, रिपोर्टिंग का समय और महत्वपूर्ण निर्देश हॉल टिकट पर दिए जाएंगे।

Rajasthan PTET Admit Card 2026: राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड जारी

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड 7 जून को जारी किया जाना था। लेकिन,अब वीएमओयू द्वारा राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट का एडमिट कार्ड आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया गया है।

उम्मीदवारों को राजस्थान पीटीईटी हॉल टिकट पर छपे निर्देशों का पालन करना होगा। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और हॉल टिकट के साथ मूल फोटो आईडी साथ लाएं। इसके बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

Also read Rajasthan PTET Admit Card 2026: राजस्थान पीटेट एडमिट कार्ड 7 जून को होगा जारी, जानें एग्जाम डेट, टाइमिंग

VMOU PTET Admit Card 2026: राजस्थान पीटेट एडमिट कार्ड कैसे चेक करें?

वीएमओयू राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाएं।
  • होमपेज पर पीटीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे विवरण दर्ज करके सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट लेकर रखें।

राज्य भर के 944 कॉलेजों में दो साल के बीएड प्रोग्राम में उपलब्ध लगभग 1.07 लाख सीटों के लिए, इस बार 1.26 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। सीटों का आवंटन पीटीईटी परीक्षा में प्राप्त मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
लाइव अपडेट
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in के माध्यम से अपना राजस्थान पीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान पीटेट परीक्षा 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए उम्मीदवार इस वेबसाइट पर बने रहें।

June 8, 2026 | 12:13 PM IST

Rajasthan PTET Admit Card Download Link: राजस्थान पीटेट हॉल टिकट डाउनलोड लिंक

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (वीएमओयू), कोटा द्वारा राजस्थान पीटीईटी 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड  ptetvmoukota2026.in पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा 14 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

June 8, 2026 | 11:53 AM IST

Rajasthan PTET Admit Card 2026: राजस्थान पीटेट एडमिट कार्ड जारी

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू) कोटा द्वारा आयोजित राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

June 8, 2026 | 11:05 AM IST

Rajasthan PTET Exam Date 2026: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा तिथि 2026

राजस्थान पीटीईटी प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा एक शिफ्ट में, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा।

June 8, 2026 | 10:32 AM IST

Rajasthan PTET Admit Card Download Link: राजस्थान पीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in या vmou.ac.in के माध्यम से अपना राजस्थान पीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

June 8, 2026 | 10:31 AM IST

Rajasthan PTET Admit Card 2026: राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा?

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू) कोटा द्वारा आयोजित राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी) 2026 का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा।

[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]