Rajasthan PTET 2026: राजस्थान पीटेट रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 22 मई तक बढ़ी, आवेदन फॉर्म सुधार का भी मौका
Saurabh Pandey | May 18, 2026 | 03:55 PM IST | 2 mins read
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन और सुधार की तारीखों के अलावा परीक्षा से जुड़ी अन्य सभी शर्तें, नियम और प्रावधान पहले जारी की गई मूल अधिसूचना के अनुसार ही रहेंगे, उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
नई दिल्ली : वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली राजस्थान पीटीईटी (PTET-2026) परीक्षा के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को आधिकारिक तौर पर आगे बढ़ा दिया है। परीक्षा समन्वयक कार्यालय द्वारा जारी नई अधिसूचना के अनुसार, छात्रों की मांग, सुविधा और जनहित को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मई तक बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा बोर्ड ने आवेदन की तारीख बढ़ाने के साथ-साथ उन अभ्यर्थियों को भी एक मौका दिया है, जिनके फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई थी। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि को भी बढ़ाकर 24 मई 2026 कर दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने अपना फॉर्म पूरी तरह सबमिट कर दिया है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने विवरण में जरूरी संशोधन कर सकते हैं।
Rajasthan PTET-2026: आवेदन फॉर्म सुधार शुल्क
राजस्थान पीटेट आवेदन फॉर्म में सुधार करने की प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को 200 रुपये का टोकन शुल्क देना होगा। यह शुल्क जमा करने के बाद उम्मीदवार परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध 'करेक्शन पैनल' के माध्यम से अपने फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। हालांकि, बोर्ड ने साफ किया है कि सुरक्षा और नियमों के मद्देनजर अभ्यर्थी का नाम, माता का नाम, पिता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान में किसी भी प्रकार का बदलाव या संशोधन नहीं किया जा सकेगा।
Rajasthan PTET 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले वीएमओयू कोटा की वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाएं।
- अब "बी.एड 2 वर्षीय पाठ्यक्रम" के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र भरें पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी, फोन नंबर आदि जैसी आवश्यक जानकारी भरें।
- अब निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच