Rajasthan Pre DElED Counselling 2026: राजस्थान प्री डीएलएड काउंसलिंग शेड्यूल जारी, पंजीकरण प्रोसेस आज से शुरू
Santosh Kumar | June 11, 2026 | 10:02 AM IST | 2 mins read
अब काउंसलिंग पंजीकरण और आवेदन में संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि नाम, माता-पिता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और सामान्य/संस्कृत पाठ्यक्रम का विकल्प बदला नहीं जा सकेगा।
नई दिल्ली: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू) कोटा ने राजस्थान प्री डीएलएड (बीएसटीसी) 2026 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट घोषित होने के बाद, आज से रजिस्ट्रेशन व चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 जून तय की गई है।
राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2026 का आयोजन 20 मई 2026 को हुआ और इसका परिणाम 10 जून को जारी किया गया। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना बीएसटीसी रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
Rajasthan BSTC Counselling 2026: आवेदन में संशोधन की प्रक्रिया शुरू
अब काउंसलिंग पंजीकरण और आवेदन में संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि नाम, माता-पिता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और सामान्य/संस्कृत पाठ्यक्रम का विकल्प बदला नहीं जा सकेगा।
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन से पहले फॉर्म में बदलाव करने के लिए ₹200 की फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। उम्मीदवार वेबसाइट पर जारी काउंसलिंग कैलेंडर और गाइडलाइन के अनुसार तय समय पर सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करें।
Rajasthan Pre DElED Counselling 2026: बीएसटीसी काउंसलिंग शेड्यूल
उम्मीदवारों के नतीजे बिना किसी कट-ऑफ के घोषित कर दिए गए हैं। कोर्स में दाखिले के लिए योग्य उम्मीदवार, परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर ₹3,000 की रजिस्ट्रेशन फीस जमा करके काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकता है।
दाखिले के बाद रजिस्ट्रेशन फीस कोर्स की फीस में एडजस्ट की जाएगी। कोर्स में एडमिशन की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए, कैंडिडेट्स को इंस्टीट्यूशन चुनते समय अधिक ऑप्शन चुनने चाहिए। बीएसटीसी काउंसलिंग शेड्यूल इस प्रकार है-
|
विवरण |
डेट |
|---|---|
|
आवेदन पत्र में संशोधन |
11 से 16 जून तक |
|
काउंसलिंग पंजीकरण एवं कॉलेज विकल्प भरने की प्रक्रिया |
11 से 16 जून तक |
|
प्रथम चरण की आवंटन (अलॉटमेंट) सूची जारी |
20 जून |
|
प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा ₹13,555 ऑनलाइन शुल्क जमा करना |
20 से 27 जून तक |
|
आवंटित शिक्षक शिक्षा संस्थान में अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग |
20 से 29 जून तक |
|
संस्थान द्वारा दस्तावेज सत्यापन एवं ऑनलाइन प्रवेश सत्यापन |
20 से 29 जून तक |
|
संस्थान द्वारा प्रवेशित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन प्रोविजनल प्रवेश स्लिप जारी करना |
20 से 29 जून तक |
|
अपवर्ड मूवमेंट के लिए आवेदन |
3 से 4 जुलाई तक |
|
अपवर्ड मूवमेंट का परिणाम घोषित |
7 जुलाई |
|
अपवर्ड मूवमेंट के बाद आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग |
7 से 9 जुलाई तक |
Rajasthan BSTC 2026 Counselling: फीस रिफंड संबंधी डिटेल्स
एडमिशन की पूरी प्रक्रिया खत्म होने के बाद, जिन कैंडिडेट्स का एडमिशन नहीं हो पाएगा (संस्थान अलॉटमेंट के आधार पर), उनकी ₹3000/- की रजिस्ट्रेशन फीस में से ₹100/- काटकर बाकी रकम वापस कर दी जाएगी।
वहीं, संस्थान अलॉटमेंट के बाद रिपोर्ट न करने वाले कैंडिडेट्स की रजिस्ट्रेशन फीस में से ₹500/- काटकर ₹2500/- वापस किए जाएंगे। रिफंड सिर्फ़ कैंडिडेट द्वारा बताए गए बैंक अकाउंट में ही किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल