RPSC SI 2021 Re-Exam Answer key: आरपीएससी एसआई री-एग्जाम आंसर की जारी, 23 सितंबर तक चैलेंज का मौका
Saurabh Pandey | September 21, 2026 | 02:50 PM IST | 2 mins read
आरपीएससी एसआई री-एग्जाम की आंसर की जारी कर दी गई है। आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार 21 से 23 सितंबर तक इसके खिलाफ अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) की दोबारा परीक्षा के लिए आंसर की 2026 जारी कर दी है। ये आंसर की जनरल हिंदी (पेपर-I) और जनरल नॉलेज व जनरल साइंस (पेपर-II) के लिए जारी की गई हैं। जो उम्मीदवार री-एग्जाम में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक रिक्रूटमेंट पोर्टल के जरिए मॉडल आंसर की देख सकते हैं और अगर कोई आपत्ति हो, तो उसे दर्ज करा सकते हैं।
यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी की के प्रश्नों या उत्तरों पर कोई आपत्ति है, तो वह 21 सितंबर से 23 सितंबर 2026 को रात 12 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है। तय समय सीमा के बाद आपत्ति दर्ज कराने का लिंक स्वतः निष्क्रिय हो जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आपत्तियां केवल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंसर की के क्रम अनुसार ही स्वीकार की जाएंगी।
राजस्थान एसआई री-एग्जाम की अंतरिम उत्तर कुंजी उम्मीदवारों को उनके संभावित स्कोर का हिसाब लगाने और परीक्षा में उनके प्रदर्शन का आंकलन करने में मदद करती है।
RPSC SI 2021 Re-Exam Answer Key: आपत्ति शुल्क
प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए आयोग द्वारा 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी अपने एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करके रिक्रूटमेंट पोर्टलका चयन करें और क्वैश्चन ऑब्जेक्शन लिंक पर क्लिक करके आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति शुल्क का भुगतान ई-मित्र कियोस्क या ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से किया जा सकता है। शुल्क जमा न करने पर आपत्ति स्वीकार नहीं होगी और जमा किया गया शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं लौटाया जाएगा।
RPSC SI 2021 Re-Exam Answer Key: आंसर की डिटेल्स
- परीक्षा का नाम
- विषय का नाम
- परीक्षा की तारीख
- प्रश्न संख्याएं
- सही उत्तर/विकल्प
- आंसर-की जारी होने की तारीख
- आपत्तियों से जुड़े निर्देश, यदि लागू हों
[Also Rea] SBI Clerk Prelims Admit Card 2026: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि जानें [/Also Rea]
Rajasthan Police SI Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया
- आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- राजस्थान एसएसओ पोर्टल के जरिए लॉगिन करें।
- राजस्थान पुलिस एसआई आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन लिंक चुनें।
- अब वह सवाल चुनें जिस पर आप आपत्ति करना चाहते हैं।
- आपत्ति के बारे में वैलिड साक्ष्य अपलोड करें।
- तय की गई ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान करें।
- अंत में आपत्ति सबमिट करें और कंफर्मेशन रसीद सेव कर लें।
RPSC SI 2021 Re-Exam Answer Key: हेल्पलाइन जारी
ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने के दौरान यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है, तो वे ई-मेल recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 9352323625 एवं 7340557555 पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल