Trusted Source Image

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 8 अक्टूबर से आवेदन

Saurabh Pandey | September 21, 2026 | 12:45 PM IST | 1 min read

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने से पहले विस्तृत नोटिफिकेशन जरूर देखें।

आरआरबी भर्ती से जुड़ा विस्तृत नोटिफिकेशन बाद में जारी किया जाएगा, जिसमें सभी विवरण दिए गए होंगे।(आधिकारिक वेबसाइट)
आरआरबी भर्ती से जुड़ा विस्तृत नोटिफिकेशन बाद में जारी किया जाएगा, जिसमें सभी विवरण दिए गए होंगे।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने 3,477 नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (ग्रेजुएट) लेवल पदों के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इस भर्ती में रेल मंत्रालय के तहत सभी रेलवे भर्ती बोर्ड्स में ग्रेजुएट-लेवल के कई पद शामिल हैं। इन रिक्तियो के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 है।

जिन उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री है, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि भर्ती से जुड़ा विस्तृत नोटिफिकेशन बाद में जारी किया जाएगा, जिसमें सभी विवरण दिए गए होंगे।

RRB NTPC Graduate level Recruitment 2026: आयु सीमा

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 33 वर्ष नर्धारित है। आयु सीमा की गणना के लिए कट-ऑफ तारीख 1 जनवरी 2027 है। भर्ती नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।

RRB NTPC Graduate level Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
CBT-1 में शामिल होने के बाद रिफंड
अनारक्षित (UR), ओबीसी (OBC), ईडब्ल्यूएस (EWS)
500 रुपये
400 रुपये (बैंक शुल्क घटाकर)
एससी (SC), एसटी (ST), भूतपूर्व सैनिक / दिव्यांग (PwBD), महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक, ईबीसी (EBC)
250 रुपये
250 रुपये (बैंक शुल्क घटाकर)

Also read UP LT Grade DV Date 2026: कॉमर्स, एग्रीकल्चर व साइंस विषय के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया 25-26 सितंबर को

RRB NTPC Graduate level Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

सिलेक्शन प्रोसेस में कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट के दो चरण शामिल होने की उम्मीद है, जिसके बाद टाइपिंग स्किल टेस्ट या एप्टीट्यूड टेस्ट (पोस्ट के अनुसार), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications