Rajasthan Police Constable Recruitment 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पंजीकरण विंडो जल्द होगी बंद, आवेदन करें
Abhay Pratap Singh | May 14, 2025 | 06:47 PM IST | 2 mins read
राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए कुल रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर 10,000 कर दी गई है।
नई दिल्ली: राजस्थान पुलिस विभाग की ओर से जल्द ही विज्ञापन संख्या 07/2025 और विज्ञापन संख्या 08/2025 के तहत कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर दी जाएगी। पात्र उम्मीदवार 17 मई, 2025 तक recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए कुल रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर 10,000 कर दी गई है। हाल ही में कांस्टेबल के 383 पदों पर बढ़ोतरी की घोषणा के साथ संक्षिप्ति विज्ञप्ति जारी की गई थी। इससे पहले, कांस्टेबल के कुल 9617 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपए तथा एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदक 300 रुपए शुल्क का भुगतान करके 18 मई से 20 मई तक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया 2025 में रिटेन एग्जाम, फिजिकल टेस्ट, डीवी और मेडिकल एग्जाम को शामिल किया गया है। फिजिकल टेस्ट में पुरुष कैंडिडेट को 25 मिनट में तथा महिला कैंडिडेट को 35 मिनट में 5 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। मेल कैंडिडेट की ऊंचाई 168 सेमी तथा फीमेल कैंडिडेट की हाइट 152 सेमी होनी चाहिए।
कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू की गई है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और कांस्टेबल ड्राइवर के लिए अधिकतम आयु 26 वर्ष तथा अन्य पदों के लिए 23 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी, 2025 से की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
Rajasthan Police Constable Vacancy 2025: कैसे आवेदन करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर कांस्टेबल रजिस्ट्रेशन 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल