Rajasthan Police Constable Exam 2025 Live: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आज परीक्षा विश्लेषण, आंसर की, प्रश्न पत्र
Saurabh Pandey | September 15, 2025 | 09:46 AM IST | 5 mins read
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पहले दिन 13 सितंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य के 9 शहरों के 280 केंद्रों पर 1,05,846 अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की गई।
नई दिल्ली: राजस्थान पुलिस द्वारा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन किया जा रहा है। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 13 और 14 सितंबर को दो दिन के निर्धारित है, जिसमें 5.24 लाख से ज़्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा 14 सितंबर को पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 21 शहरों के 582 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा की दूसरी पाली दोपहर 3 बजे शुरू हुई और शाम 5 बजे तक चली।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 पहले दिन 13 सितंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य के 9 शहरों के 280 केंद्रों पर 1,05,846 अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें कांस्टेबल (दूरसंचार) और ड्राइवर पदों के लिए अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
पहली बार, उम्मीदवारों के व्यवहार पर नजर रखने, चेहरे की पहचान करने और अनियमितताओं का पता लगाने के लिए AI को सीसीटीवी कैमरों के साथ एकीकृत किया जा रहा है। अगर एक साथ पांच से ज्यादा लोग अधीक्षक के कमरे में प्रवेश करते हैं, तो सिस्टम तुरंत अलर्ट जारी कर देगा।
rajasthan police constable exam: ड्रेस कोड
- उम्मीदवारों को केवल हल्के रंग के और बिना बड़ी जेब वाले कपड़े ही पहनकर परीक्षा हॉल में जाना होगा।
- पूरी आस्तीन, भारी कढ़ाई या धातु के सामान की अनुमति नहीं है।
- जूते, बूट और ऊंची एड़ी के जूते प्रतिबंधित हैं; केवल चप्पल या सैंडल की अनुमति है।
- आभूषण, बेल्ट, घड़ियाँ या धातु की वस्तुएं प्रतिबंधित हैं।
rajasthan police constable exam: एग्जाम गाइडलाइंस
- एडमिट कार्ड और वैलिड पहचान पत्र के साथ समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें।
- मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या ब्लूटूथ डिवाइस ले जाने से बचें।
- हॉल के अंदर निरीक्षकों के निर्देशों का पालन करें।
- परीक्षा शुरू होने से पहले हस्ताक्षर और बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा करें।
- सभी दस्तावेज़ों को एक फोल्डर में व्यवस्थित रखें।
- परीक्षा से पहले पर्याप्त आराम सुनिश्चित करें।
- एडमिट कार्ड पर केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और शिफ्ट जैसी जानकारी दोबारा जांच लें।
Also read MPPSC SSE Result 2024: एमपीपीएससी एसएसई फाइनल रिजल्ट mppsc.mp.gov.in पर जारी, टॉप 13 में 5 महिलाएं
rajasthan police constable admit card 2025: एडमिट कार्ड विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- जन्म तिथि
- लिंग
- आधार संख्या
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- परीक्षा की तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा दिवस दिशानिर्देश
September 15, 2025 | 09:46 AM IST
Rajasthan Police Constable Exam 2025 Live: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आंसर की
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2025 लिखित परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने की उम्मीद है।
September 15, 2025 | 08:44 AM IST
Rajasthan Police Constable Exam 2025 Live: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में उपस्थित कुल छात्र
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 में लगभग 3.76 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।
September 14, 2025 | 09:58 PM IST
Rajasthan Police Constable Exam 2025: परीक्षा पाली
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा रविवार को 21 जिलों में दो पालियों में आयोजित की गई। पहली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक 582 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई।
September 14, 2025 | 07:53 PM IST
rajasthan police constable Recruitment: रिक्तियों की संख्या
इस भर्ती परीक्षा का उद्देश्य राज्य भर में कांस्टेबल और ड्राइवर सहित विभिन्न पदों के लिए 10,000 रिक्तियों को भरना है।
September 14, 2025 | 06:59 PM IST
Rajasthan Police Exam 2025: परीक्षा केन्द्रों को सीसीटीवी से कवर किया गया
सभी परीक्षा केन्द्रों को सीसीटीवी से कवर किया गया है तथा पुलिस मुख्यालय स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसमें लाइव प्रसारण एवं मॉनिटरिंग के लिए आईटी प्रशिक्षित अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
September 14, 2025 | 06:06 PM IST
Rajasthan Police Constable Recruitment 2025: कुल 5,24,740 अभ्यर्थियों के लिए हुई परीक्षा
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 लिखित परीक्षा कुल 5,24,740 अभ्यर्थियों के लिए हुई। अधिकारियों ने बताया कि भर्ती परीक्षा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
September 14, 2025 | 05:21 PM IST
Rajasthan Police Constable Exam 2025: दूसरी पाली की परीक्षा समाप्त
परीक्षा 14 सितंबर को पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 21 शहरों के 582 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा की दूसरी पाली दोपहर 3 बजे शुरू हुई और शाम 5 बजे तक चली।
September 14, 2025 | 04:08 PM IST
Rajasthan Police Recruitment 2025: 5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के 10 हजार पदों पर भर्ती के लिए 5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
September 14, 2025 | 02:53 PM IST
Rajasthan Constable Recruitment 2025: जरूरी दस्तावेज
आवश्यक दस्तावेजों में प्रवेश पत्र और वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हैं। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित है।
September 14, 2025 | 01:35 PM IST
Rajasthan Constable Recruitment 2025: राजस्थान पुलिस भर्ती 2025 के लिए ड्रेस कोड
परीक्षा केंद्र पर सख्त ड्रेस कोड का पालन करना होगा। पुरुष अभ्यर्थी चप्पल, सैंडल या खुले जूते पहन सकते हैं, जबकि महिलाएं साड़ी या सलवार सूट पहन सकती हैं। किसी भी प्रकार के आभूषण, अधिक बटन वाले कपड़े पहनना वर्जित है।
September 14, 2025 | 01:16 PM IST
Rajasthan Police Exam Timing 2025: दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक 21 जिलों के 580 परीक्षा केंद्रों पर 2,08,907 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
September 14, 2025 | 12:16 PM IST
Rajasthan Police Constable Exam 2025: पहली शिफ्ट समाप्त
14 सितंबर को प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 21 जिलों के 582 परीक्षा केन्द्रों पर 2,09,987 अभ्यर्थी के लिए आयोजित की गई।
September 14, 2025 | 11:13 AM IST
Rajasthan Police Constable Exam 2025: कुल 10,000 रिक्तियां भरी जाएंगी
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के तहत सामान्य कांस्टेबल, ड्राइवर, बैंड और पुलिस दूरसंचार कांस्टेबल जैसे पदों पर कुल 10,000 रिक्तियां भरी जाएंगी।
September 14, 2025 | 09:59 AM IST
Rajasthan Police Constable Exam 2025 Live: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का दूसरा दिन आज
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 14 सितंबर को दूसरे दिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दो घंटे की अवधि के लिए शुरू कर दी गई है।
September 13, 2025 | 09:55 PM IST
Rajasthan Police Constable Exam 2025 Live: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आंसर की
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 समाप्त होने के बाद उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जिस पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी मिलेगा।
September 13, 2025 | 08:58 PM IST
Rajasthan Police Constable Exam 2025 Live: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड
राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
September 13, 2025 | 07:48 PM IST
Rajasthan Police Constable Exam 2025 Live: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का दूसरा दिन कल
राजस्थान कांस्टेबल पुलिस भर्ती 2025 परीक्षा 14 सितंबर को दूसरे दिन दो पालियों में 2-2 घंटें की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
September 13, 2025 | 07:00 PM IST
rajasthan police constable 2025: योग्यता मानदंड
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा योग्यता के मानदंड के तहत सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी और ईबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक हासिल करना अनिवार्य है, जबकि SC/ST वर्ग के लिए यह सीमा 36% रखी गई है।
September 13, 2025 | 05:45 PM IST
rajasthan police constable exam 2025: रिपोर्टिंग टाइम
राज्यभर के प्रमुख शहरों, जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और बीकानेर सहित अन्य जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 90 मिनट पहले पहुंचना होगा।
September 13, 2025 | 03:40 PM IST
rajasthan police constable exam: ड्रेस कोड
- उम्मीदवारों को केवल हल्के रंग के और बिना बड़ी जेब वाले कपड़े ही पहनकर परीक्षा हॉल में जाना होगा।
- पूरी आस्तीन, भारी कढ़ाई या धातु के सामान की अनुमति नहीं है।
- जूते, बूट और ऊंची एड़ी के जूते प्रतिबंधित हैं; केवल चप्पल या सैंडल की अनुमति है।
- आभूषण, बेल्ट, घड़ियां या धातु की वस्तुएं प्रतिबंधित हैं।
September 13, 2025 | 01:33 PM IST
rajasthan police constable exam: AI सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
पहली बार, उम्मीदवारों के व्यवहार पर नजर रखने, चेहरे की पहचान करने और अनियमितताओं का पता लगाने के लिए AI को सीसीटीवी कैमरों के साथ एकीकृत किया जा रहा है। अगर एक साथ पांच से ज्यादा लोग अधीक्षक के कमरे में प्रवेश करते हैं, तो सिस्टम तुरंत अलर्ट जारी कर देगा।
September 13, 2025 | 12:20 PM IST
rajasthan police constable Recruitment: रिक्तियों की संख्या
इस भर्ती परीक्षा का उद्देश्य राज्य भर में कांस्टेबल और ड्राइवर सहित विभिन्न पदों के लिए 10,000 रिक्तियों को भरना है।
September 13, 2025 | 11:01 AM IST
rajasthan police constable exam: 14 सितंबर को दो शिफ्ट में परीक्षा
दूसरे दिन 14 सितंबर (रविवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होने वाली पहली पाली में 21 शहरों के 582 केंद्रों पर 2,09,987 उम्मीदवार परीक्षा देंगे।
September 13, 2025 | 10:48 AM IST
rajasthan police constable: 13 सितंबर को एक शिफ्ट में परीक्षा
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 पहले दिन 13 सितंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य के 9 शहरों के 280 केंद्रों पर 1,05,846 उम्मीदवारों के लिए होगी, जिकमें कांस्टेबल (दूरसंचार) और ड्राइवर के पदों के लिए उम्मीदवार परीक्षा देंगे।
September 13, 2025 | 10:45 AM IST
rajasthan police constable exam date 2025: कांस्टेबल परीक्षा आज से होगी
राजस्थान पुलिस की तरफ से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 13 सितंबर से शुरू हो रही है। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 13 और 14 सितंबर को दो दिन के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें 5.24 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल होंगे।
अगली खबर
]Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, जानें एग्जाम डेट
यह भर्ती विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 53,749 रिक्तियां शामिल हैं। इनमें से 48,199 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्रों के लिए और 5,550 पद अनुसूचित क्षेत्रों के लिए आरक्षित हैं।
Santosh Kumar | 5 mins readविशेष समाचार
]- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी
- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा
- Nobel Prize in Economics 2025: जोएल मोकिर, फिलिप एगियन और पीटर हॉविट को मिलेगा अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार
- भारत में 33 लाख से अधिक छात्र एकल-शिक्षक स्कूलों पर निर्भर, उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक नामांकन