RSOS 10th, 12th Result 2024: राजस्थान ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं स्ट्रीम-2 और पूरक परीक्षा परिणाम कल होगा जारी
Santosh Kumar | January 20, 2025 | 09:30 PM IST | 1 min read
राजस्थान ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं स्ट्रीम-2 और सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम कल दोपहर 12 बजे राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा घोषित किया जाएगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (आरएसओएस) कल यानी 21 जनवरी को कक्षा 10वीं और 12वीं अक्टूबर-नवंबर 2024 की स्ट्रीम-2 और सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। राजस्थान शिक्षा विभाग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया 'X' हैंडल पर इसकी घोषणा की है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा साझा की गई पोस्ट के अनुसार, राजस्थान ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं स्ट्रीम-2 और सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम कल दोपहर 12 बजे राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा घोषित किया जाएगा।
RSOS 10th, 12th Result 2024: 30 हजार से अधिक छात्रों ने भाग लिया
जारी आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा में 16,317 उम्मीदवार और कक्षा 12वीं की परीक्षा में 15,713 छात्र उपस्थित हुए। परिणाम आधिकारिक पोर्टल rsosadmission.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा।
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल ने मार्च-मई 2024 में आयोजित राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम 10 सितंबर को घोषित कर दिया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम की घोषणा की।
RSOS 10th, 12th Result Link: डाउनलोड प्रक्रिया
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आरएसओएस कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम जारी होने के बाद देख सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos/resultprevious पर जाएं।
- होम पेज पर नामांकन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा दर्ज करें।
- राजस्थान ओपन स्कूल रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें अपने अंक जांचें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल