Rajasthan NEET UG 2025 Counselling: राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 शेड्यूल घोषित, रजिस्ट्रेशन कल से शुरू

Santosh Kumar | September 5, 2025 | 11:53 AM IST | 2 mins read

राउंड 1 के उम्मीदवार 14 सितंबर 2025 को शाम 4 बजे तक ही अपनी सीट से रिजाइन कर सकते हैं। इसके बाद इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajugneet2025.com पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मेडिकल एंड डेंटल काउंसलिंग बोर्ड, एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर ने घोषणा की है कि राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन 6 सितंबर 2025 से शुरू होगा। यह काउंसलिंग प्रक्रिया 85% स्टेट कोटा सीटों और प्राइवेट मेडिकल/डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajugneet2025.com पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

जिन अभ्यर्थियों को राउंड 1 में सीट नहीं मिली या जो सीट अपग्रेड करना चाहते हैं, वे राउंड 2 में शामिल हो सकते हैं। राउंड 1 की रिपोर्टिंग और नए कॉलेजों और सीटों को जोड़ने के बाद, रिक्त सीटों की प्रोविजनल सूची 6 सितंबर को जारी की जाएगी।

राउंड 2 के लिए पंजीकरण 10 सितंबर, 2025 तक खुले रहेंगे। वेबसाइट पर आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर, शाम 4 बजे है। पंजीकरण के बाद चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 15 से 17 सितंबर, 2025 तक होगी।

Rajasthan NEET UG 2025 Counselling: राउंड 2 रिजल्ट डेट

राउंड 2 का आवंटन परिणाम 19 सितंबर 2025 को वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष के लिए निर्धारित शुल्क 20 से 25 सितंबर तक जमा करना होगा, जिसकी अंतिम तिथि 25 सितंबर दोपहर 2 बजे है।

रिपोर्टिंग प्रक्रिया 20 से 25 सितंबर तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर में की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को आवंटन पत्र की 7 प्रतियां, सभी मूल दस्तावेज, आवश्यक बांड, 2 फोटोकॉपी सेट साथ ले जाने होंगे।

Also read NEET PG 2025 Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी पारदर्शिता याचिका पर सुनवाई अगले सप्ताह तक स्थगित की

Rajasthan NEET UG 2025 Counselling: राउंड 2 शेड्यूल

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 शेड्यूल की जांच कर सकते हैं-

इवेंट डेट

प्रोविजनल सीट मैट्रिक्स

6 सितंबर

आवेदन पत्र भरने की प्रारंभ डेट

6 सितंबर

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

10 सितंबर

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि

10 सितंबर

सत्यापन के लिए दिव्यांगजन/रक्षा/अर्धसैनिक/एनआरआई उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित करना (नए उम्मीदवार/शेष उम्मीदवार जिन्होंने पहले अपने आवेदन पत्र के दोनों भाग पूरे नहीं किए थे)

11 सितंबर

दिव्यांगजन/रक्षा/अर्धसैनिक बल और एनआरआई उम्मीदवारी के प्रमाण पत्र का सत्यापन

12 सितंबर

योग्यता सूची का प्रकाशन

13 सितंबर

सत्यापन के बाद प्रोविजनल मेरिट सूची (दिव्यांग, रक्षा/अर्धसैनिक, एनआरआई) का प्रकाशन

13 सितंबर

प्रोविजनल रिक्त सीट मैट्रिक्स (राउंड 1 रेजिग्नेशन के बाद)

14 सितंबर

सुरक्षा राशि जमा करना

15 से 17 सितंबर

राजस्थान नीट काउंसलिंग में विकल्प भरना

15 सितंबर, 2025 से 17 सितंबर तक

ऑनलाइन आवेदन डाउनलोड

18 सितंबर

आवंटन का प्रकाशन

19 सितंबर

आवंटन पत्र का डाउनलोड

20 से 25 सितंबर तक

एक वर्ष की ट्यूशन फीस का जमा

20 से 25 सितंबर तक

दस्तावेज सत्यापन और रिपोर्टिंग सह ज्वाइनिंग

20 से 25 सितंबर तक

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]