Rajasthan NEET PG Counselling 2025: राजस्थान नीट पीजी राउंड 2 शेड्यूल जारी, रजिस्ट्रेशन शुरू, सीट आवंटन डेट
Saurabh Pandey | December 9, 2025 | 10:47 AM IST | 2 mins read
राजस्थान नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2025 है। उम्मीदवारों की अंतरिम सीट मैट्रिक्स का प्रकाशन 13 दिसंबर को किया जाएगा।
नई दिल्ली : एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर ने राजस्थान नीट पीजी राउंड 2 काउंसलिंग 2025 शेड्यूल जारी कर दिया है। दूसरे राउंड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 9 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार पहले आवेदन पत्र का भाग 1 और 2 पूरा नहीं कर पाए थे, वे भी आधिकारिक वेबसाइट rajpgneet2025.in के माध्यम से काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2025 है। उम्मीदवारों की अंतरिम सीट मैट्रिक्स का प्रकाशन 13 दिसंबर को किया जाएगा।
राउंड 1 में शामिल हुए उम्मीदवार, जिनका राउंड 2 काउंसलिंग के दौरान अपग्रेड नहीं हुआ है या जिन्होंने राउंड 2 में भाग नहीं लिया है, वे बिना किसी सुरक्षा राशि के 23 दिसंबर को शाम 5 बजे तक इस्तीफा दे सकते हैं, अन्यथा उन्हें राउंड 2 के लिए शामिल हुए उम्मीदवार के रूप में माना जाएगा।
Rajasthan NEET PG Counselling 2025: चॉइस फिलिंग डेट
राजस्थान नीट पीजी राउंड 2 के लिए मेरिट लिस्ट 15 दिसंबर को जारी की जाएगी। इसके बाद चॉइस फिलिंग-लॉकिंग प्रक्रिया भी 15 दिसंबर से ही शुरू होगी और 19 दिसंबर तक चलेगी।
Rajasthan NEET PG Counselling 2025: सीट आवंटन रिजल्ट डेट
राजस्थान नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए सीट आवंटन रिजल्ट 21 दिसंबर को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों द्वारा वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवंटन पत्र 22 दिसंबर से 27 दिसंबर 2025 तक डाउनलोड कर सकते हैं।
अधिसूचना के अनुसार सभी दिव्यांग उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए 16 दिसंबर 2025 को प्रवेश बोर्ड के समक्ष उपस्थित होना होगा और सूची वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
Rajasthan NEET PG Counselling 2025: रिपोर्टिंग, दस्तावेज सत्यापन
एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर के शैक्षणिक ब्लॉक में आवंटित कॉलेज डेस्क पर रिपोर्टिंग, दस्तावेज जमा करने की तिथि 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक है। उम्मीदवारों को आवंटन पत्र का प्रिंटआउट, सभी मूल दस्तावेज, आवश्यक बांड आदि और आवेदन पत्र की दो प्रतियां, सभी प्रासंगिक दस्तावेज़ों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी (एक सेट) लेकर आा होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल