RPSC Librarian Recruitment 2025: राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | March 5, 2025 | 12:20 PM IST | 2 mins read
राजस्थान लाइब्रेरियन भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) की तरफ से राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 5 मार्च से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 अप्रैल 2025 तक है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग के तहत लाइब्रेरियन ग्रेड III के पद के लिए 548 रिक्तियों की घोषणा की है। इनमें से 500 रिक्तियां माध्यमिक शिक्षा विभाग को आवंटित की गई हैं, जबकि 48 रिक्तियां संस्कृत शिक्षा विभाग के लिए हैं।
Rajasthan Librarian Recruitment 2025: आयुसीमा
राजस्थान लाइब्रेरियन भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
Rajasthan Librarian Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड III भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सीनियर सेकेंडरी (12वीं कक्षा) के साथ लाइब्रेरी साइंस में सर्टिफिकेट होना चाहिए या लाइब्रेरी एवं इंफॉर्मेशन साइंस में स्नातक की डिग्री या राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त लाइब्रेरी एवं एवं इंफॉर्मेशन साइंस में डिप्लोमा होना चाहिए।
Rajasthan Librarian Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
राजस्थान लाइब्रेरियन भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। राज्य के ओबीसी/नॉन क्रीमलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग एंव आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग /एससी/एसटी और समस्त दिव्यांगजन उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
Rajasthan Librarian Recruitment 2025: परीक्षा तिथि
राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड III भर्ती परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्डपरीक्षा से पहले जारी किया जाएगा। परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
Rajasthan Librarian Recruitment 2025: परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम
राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 परीक्षा में दो पेपर होंगे, पेपर 1 और पेपर 2। दोनों पेपर 200 अंकों के होंगे। परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगा।
Rajasthan Librarian Recruitment 2025: वेतनमान
राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये के बीच होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार