RSMSSB CET 12th Level Result 2025: राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट जारी, 9.17 लाख कैंडिडेट्स क्वालीफाई
Saurabh Pandey | February 17, 2025 | 07:04 PM IST | 1 min read
राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी स्कोरकार्ड 20 फरवरी को जारी किया जाएगा। आरएसएमएसएसबी सीईटी 12वीं स्तर की परीक्षा राजस्थान राज्य में विभिन्न मंत्री और लिपिक पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित एक अत्यधिक प्रतिस्पर्धी परीक्षा है।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी (12वीं) लेवल की परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार राजस्थान सीईटी इंटर लेवल परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी स्कोरकार्ड 20 फरवरी को जारी किया जाएगा। आरएसएमएसएसबी सीईटी 12वीं स्तर की परीक्षा राजस्थान राज्य में विभिन्न मंत्री और लिपिक पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित एक अत्यधिक प्रतिस्पर्धी परीक्षा है।
RSMSSB CET 12th Level Result 2025: 9.17 लाख कैंडिडेट्स क्वालीफाई
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि सीईटी सीनियर सेकेंडरी परीक्षा जो कि 22 से 24 अक्टूबर 2024 तक 6 पालियों में आयोजित करवाई गई थी। परीक्षा में 15.4 लाख में से 9.17 लाख कैंडिडेट्स क्वालीफाई हुए हैं। कुल 900 प्रश्नों में 6 प्रश्न डिलीट हुए हैं।। सभी सफल कैंडिडेट्स को बहुत बहुत बधाई।
RSMSSB CET 12th Level Result 2025: स्कोरकार्ड डिटेल
- परीक्षा का नाम
- उम्मीदवार का रोल नंबर
- नाम और पंजीकरण संख्या
- माता-पिता का नाम
- वर्ग
- जन्मतिथि
- विज्ञापन क्रमांक
RSMSSB CET 12th Level Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर जाएं।
- आरएसएमएसएसबी सीईटी 12वीं लेवल रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में प्रदर्शित होगा।
- आरएसएमएसएसबी सीईटी 12वीं लेवल रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल