Rajasthan CET 2026: राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें
Saurabh Pandey | June 24, 2026 | 01:47 PM IST | 3 mins read
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 14 विभिन्न अधीनस्थ एवं लिपिकवर्गीय सेवाओं के लिए 'समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी लेवल)-2026' का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया गया है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जून से 23 जुलाई 2026 तक किए जा सकते हैं।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राज्य की अधीनस्थ एवं लिपिकवर्गीय सेवाओं में भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) (सीनियर सेकंडरी लेवल)-2026 का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इस नोटिफिकेशन के तहत वनपाल, कनिष्ठ सहायक, कांस्टेबल और लिपिक ग्रेड-II जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 23 जुलाई है।
राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल 2026, बोर्ड द्वारा अलग-अलग ग्रुप 'सी' पदों के लिए आयोजित की जाने वाली एक पात्रता परीक्षा है। जो उम्मीदवार CET पास कर लेंगे, वे संबंधित विभागों द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा/इंटरव्यू में शामिल होने के योग्य होंगे।
Rajasthan CET 12th Level 2026: पात्रता मानदंड
- आयुसीमा - आवेदक की आयु 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी। राजस्थान के मूल निवासी एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी और EWS के पुरुष अभ्यर्थियों को 5 वर्ष और महिला अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी ।
- शैक्षणिक योग्यता - राजस्थान सीईटी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का सीनियर सेकेंडरी (12वीं) या उसके समतुल्य उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जो छात्र इस वर्ष 12वीं की अंतिम परीक्षा में शामिल हो रहे हैं या हो चुके हैं, वे भी आवेदन के पात्र हैं।
Rajasthan CET 12th Level 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
एकबारीय पंजीयन शुल्क
|
|
सामान्य वर्ग और क्रीमीलेयर श्रेणी के ओबीसी/एमबीसी
|
600 रुपये
|
|
राजस्थान के नॉन-क्रीमीलेयर
ओबीसी/एमबीसी
, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी
|
400 रुपये
|
|
समस्त दिव्यांगजन अभ्यर्थी
|
400 रुपये
|
Rajasthan CET 12th Level 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी SSO ID से लॉगिन करें।
- अब 'Citizen Apps (G2C)' में जाकर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चुनाव करें।
- अब Apply Now पर क्लिक करें और यदि वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुल्क पहले नहीं दिया है, तो अपनी कैटेगरी चुनकर शुल्क जमा करें।
- ओटीआर डैशबोर्ड के ओडीवी सेक्शन में जाकर अपनी शैक्षणिक योग्यता और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी पूरी जानकारी और शारीरिक पहचान चिन्ह भरकर Final Submit करें।
- अंत में एप्लीकेशन आईडी का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Rajasthan CET 12th Level 2026: ओटीआर के नियम
यदि कोई अभ्यर्थी एक वित्तीय वर्ष (1 अप्रैल से 31 मार्च) में किन्हीं दो भर्ती परीक्षाओं में फॉर्म भरने के बाद अनुपस्थित रहता है, तो उसकी OTR सुविधा ब्लॉक कर दी जाएगी। पहली बार ब्लॉक होने पर 750 रुपये और दूसरी बार होने पर 1500 रुपये पेनल्टी देकर ही इसे दोबारा चालू कराया जा सकेगा।
Rajasthan CET 12th Level 2026: महत्वपूर्ण बिंदु
- 3 वर्ष के लिए मान्य स्कोर - कार्मिक विभाग के नए नियमों के अनुसार, सीईटी का स्कोर परिणाम जारी होने की तारीख से तीन वर्ष के लिए मान्य होगा।
- वर्ष 2024 वाले अभ्यर्थियों को फिर से भरना होगा फॉर्म - सीनियर सेकेंडरी लेवल सीईटी-2024 के स्कोर की अवधि 16 फरवरी 2026 को समाप्त हो चुकी है, इसलिए पुराने अभ्यर्थियों को भी नए सिरे से आवेदन करना अनिवार्य है।
- पास होने के लिए 40% अंक जरूरी - मुख्य परीक्षा या साक्षात्कार में बैठने के लिए सीईटी में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। हालांकि, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों को इसमें 5% की छूट मिलेगी, यानी उनके लिए न्यूनतम 35% अंक आवश्यक हैं।
- प्रयासों की कोई सीमा नहीं- अभ्यर्थी अपना स्कोर सुधारने के लिए कितनी भी बार परीक्षा दे सकते हैं, उनका सर्वोत्तम उपलब्ध स्कोर ही मान्य होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई