Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एप्लीकेशन विंडो 2 अप्रैल तक फिर से ओपन की गई
Santosh Kumar | March 18, 2026 | 02:50 PM IST | 2 mins read
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 2026 के लिए अप्लाई करने वाले जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 साल है।
नई दिल्ली: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2026 परीक्षा के लिए आवेदन विंडो फिर से खोल दी गई है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू), कोटा द्वारा आयोजित इस प्रवेश परीक्षा के संबंध में नई अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार अब 2 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले, आवेदन की अंतिम तिथि को कई बार बढ़ाया गया।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि समय सीमा बढ़ाने के संबंध में हेल्पलाइन और ईमेल के माध्यम से प्राप्त अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए, आवेदन पोर्टल को 18 मार्च से 2 अप्रैल तक के लिए फिर से खोला जा रहा है।
वीएमओयू ने साफ किया है कि यह अंतिम विस्तार है, और इसके बाद कोई और विस्तार नहीं दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है, जिसमें पंजीकरण, फ़ॉर्म भरना, दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क का भुगतान शामिल है।
Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026: पात्रता मानदंड, आयु सीमा
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 2026 के लिए अप्लाई करने वाले जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 साल है। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
राजस्थान प्री डीएलएड के लिए जो अभ्यर्थी वर्ष 2026 में उच्च माध्यमिक परीक्षा में शामिल हुए हैं या हो रहे हैं, वे भी आवेदन करने के लिए पात्र होंगे, लेकिन उन्हें काउंसलिंग के समय तक पात्रता की सभी शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा।
Also read राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सदस्य ने विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव नियमित कराने की मांग की Also read
Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026: राजस्थान प्री डीएलएड आवेदन शुल्क
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड (सामान्य) अथवा डीएलएड (संस्कृत) किसी एक पाठ्यक्रम के लिए 450 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं डीएलएड (सामान्य) एवं डीएलएड (संस्कृत) दोनों पाठ्यक्रमों के लिए शुल्क 500 रुपये है।
राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2026 में प्रवेश क्षमता की अधिकतम 5 प्रतिशत सीटों पर राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जा सकेगा। राजस्थान राज्य के बाहर के अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी में ही पात्र होंगे।
अगली खबर
]अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
माकपा सदस्य जॉन ब्रिटास ने सवाल किया था कि 2026-27 के बजट में देशभर में तीन अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (आया) की स्थापना की घोषणा की गई है और क्या उनमें से किसी एक संस्थान की स्थापना केरल में की जाएगी।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी