RBSE 12th Result 2024: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट ऑर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए कल होगा जारी
Abhay Pratap Singh | May 19, 2024 | 07:11 PM IST | 1 min read
आरबीएसई इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (आरबीएसई) द्वारा कल यानी 20 मई को दोपहर 12:15 बजे राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2024 जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर परिणाम देख सकेंगे।
Half Yearly QP's 2025-26: Biology | Chemistry | Hindi | Maths | History | English
Also See: 50+ Entrance Exams after 12th | Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
आरबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या या रोल नंबर की आवश्यकता होगी। राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2024 का आयोजन 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक किया गया था। आरबीएसई 12th एग्जाम सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की गई थी।
राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा में 8,66,270 छात्र पंजीकृत थे। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि सीनियर उपाध्याय में कुल 3,671 विद्यार्थी रजिस्टर्ड थे। पिछले साल, आरबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2023 में छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.35% दर्ज किया गया था।
Also read CBSE 12th Board Result 2024: सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट पर पीएम मोदी का ट्वीट, छात्रों को दी बधाई
आरबीएसई 12वीं मार्कशीट में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, विषय-वार अंक, कुल अंक, ग्रेड, उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण स्थिति सहित अन्य विवरण शामिल होंगे। ऑनलाइन उपलब्ध आरबीएसई कक्षा 12वीं स्कोरकार्ड 2024 प्रोविजनल होगा, छात्र संबंधित स्कूलों से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।
आरबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय के साथ ही कुल मिलाकर न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। प्रैक्टिकल परीक्षा वाले विषयों में 70 में से न्यूनतम 23 अंक प्राप्त करना आवश्यक है, जबकि बिना प्रैक्टिकल परीक्षा वाले वैकल्पिक विषयों के लिए विद्यार्थियों को 80 में से 26 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
RBSE 12th Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर छात्र आसानी से अपना आरबीएसई इंटर रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, कक्षा 12वीं विज्ञान, वाणिज्य या कला परिणाम लिंक ओपन करें।
- इसके बाद, कैंडिडेट लॉगिन विंडों में अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अब, सबमिट करें और आरबीएसई रिजल्ट 2024 प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी