Railway RRB NTPC Exam Date 2025: आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम डेट जल्द, एडमिट कार्ड, शिफ्ट टाइमिंग जानें
Saurabh Pandey | January 30, 2025 | 11:23 AM IST | 2 mins read
आरआरबी अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) भर्ती परीक्षा के लिए केंद्र सूचना पर्ची के साथ परीक्षा तिथियां और प्रवेश पत्र जारी करेगा और लिंक सक्रिय होने के बाद आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट पदों (लेवल 2 और 3 पद) के लिए परीक्षा की तारीख घोषित करेगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख सकेंगे।
आरआरबी अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) भर्ती परीक्षा के लिए केंद्र सूचना पर्ची के साथ परीक्षा तिथियां और प्रवेश पत्र जारी करेगा और लिंक सक्रिय होने के बाद आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
RRB NTPC Exam Date 2025: एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप, एडमिट कार्ड
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा से 10 दिन पहले अभ्यर्थियों की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप और 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी संबंधित आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा।
RRB NTPC Exam Date 2025: संभावित परीक्षा तिथि
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती दो लेवल यानी आरआरबी अंडर ग्रेजुएट इंटर लेवल और आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के लिए आयोजित की जा रही है। आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा 15 से 20 अप्रैल 2025 के बीच शुरू होने की संभावना है। हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी किसी भी तारीख के बारे में आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।
RRB NTPC: एडमिट कार्ड डॉक्यूमेंट्स
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट पदों (लेवल 2 और 3 पद) के लिए लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल पर एडमिट कार्ड 2024 के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज ले जाने होंगे। इनकी सूची नीचे देख सकते हैं-
- पासपोर्ट,
- पैन कार्ड,
- मतदाता पहचान पत्र,
- आधार कार्ड
- सरकारी कर्मचारी आईडी या
- ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि।
RRB NTPC Exam Date 2025: परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले अपनी आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि/प्रवेश पत्र के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- अब संबंधित आरआरबी क्षेत्र का चयन करें।
- अब अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि 2024 पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड करें और इसे सेव करें।
अगली खबर
]IAF Agniveer Recruitment 2025: आईएएफ अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 2 फरवरी तक भरें फॉर्म
भारतीय वायु सेना में काम करने के इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे 2 फरवरी, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग