Punjab Police Recruitment 2024: पंजाब पुलिस में 12वीं पास के लिए बंपर वैकेंसी, कल तक आवेदन का मौका
Santosh Kumar | April 3, 2024 | 04:14 PM IST | 2 mins read
पंजाब पुलिस की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम तथा 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
नई दिल्ली: पंजाब पुलिस विभाग में 1746 कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख कल यानी 4 अप्रैल है। पुलिस में नौकरी की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in के जरिए बंपर वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
पंजाब पुलिस भर्ती के लिए आवेदन विंडो कल रात 11.55 बजे तक खुली रहेगी। रिक्ति के लिए विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क की राशि अलग-अलग है। उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। आवेदक नीचे तालिका के माध्यम से आवेदन शुल्क की जानकारी ले सकते हैं-
|
वर्ग |
शुल्क |
कुल |
|
|
आवेदन |
परीक्षा |
||
|
सामान्य |
₹500 |
₹650 |
₹1150 |
|
ईएसएम |
₹500 |
- |
₹500 |
|
एससी/एसटी |
₹500 |
₹150 |
₹650 |
|
ईडब्ल्यूएस |
₹500 |
₹150 |
₹650 |
Punjab Police Vacancy 2024: पात्रता मानदंड
पंजाब पुलिस की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष से कम तथा 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
पंजाब राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी, जबकि अन्य राज्यों के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अनारक्षित श्रेणी में आवेदन करना होगा। इसके आलवा उम्मीदवारों को सलाह दी जाती हैं कि आवेदन पत्र भरने से पहले एक बार विभाग द्वारा जारी अधिसूचना को जरूर देखें।
Punjab Police Bharti: चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न
पंजाब पुलिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा। आवेदकों को पहले चरण में दो सामान्य कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) प्रकार के पेपर सामना करना होगा। पेपर- I और पेपर- II में पेपर- II क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा।
इसके बाद स्टेज 2 में फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) शामिल होंगे। फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट दोनों ही क्वालीफाइंग प्रकृति के होंगे और अंत में दस्तावेज़ सत्यापन होगा।
सभी उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा कैडर का उल्लेख करना होगा, एक कैडर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उसी कैडर में वरीयता दी जाएगी। आवेदन में दी गई प्राथमिकता अंतिम होगी और इसे बाद में बदला नहीं जा सकेगा। चयनित उम्मीदवारों का आवंटन उनकी योग्यता और रिक्त पदों की प्राथमिकता के आधार पर होगा।
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की सहायता के लिए हेल्पडेस्क नंबर 022-61306246 14 मार्च 2024 को शाम 07:00 बजे से काम करना शुरू कर देगा। इससे आवेदक की सभी समस्याओं का समाधान होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें