Punjab Police Recruitment 2024: पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें
Saurabh Pandey | April 4, 2024 | 11:58 AM IST | 1 min read
पंजाब पुलिस की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष से कम तथा 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
नई दिल्ली : पंजाब पुलिस के जिला और सशस्त्र कैडर में कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की आज यानी 4 अप्रैल आखिरी तारीख है।इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट www.punjabpolice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पंजाब पुलिस विभाग की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य पंजाब पुलिस में कुल 1746 पुलिस कॉन्स्टेबल पदों को भरना है, जिनमें से 970 रिक्तियां जिला पुलिस कैडर में और 776 रिक्तियां सशस्त्र पुलिस कैडर में हैं।
शैक्षणिक योग्यता
पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
Punjab Police Official Website आयु सीमा
पंजाब पुलिस विभाग की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष से कम तथा 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पंजाब राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी, जबकि अन्य राज्यों के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अनारक्षित श्रेणी में आवेदन करना होगा।
Punjab Police Recruitment Login आवेदन शुल्क
|
वर्ग |
शुल्क |
कुल |
|
|
आवेदन |
परीक्षा |
||
|
सामान्य |
₹500 |
₹650 |
₹1150 |
|
ईएसएम |
₹500 |
- |
₹500 |
|
एससी/एसटी |
₹500 |
₹150 |
₹650 |
|
ईडब्ल्यूएस |
₹500 |
₹150 |
₹650 |
Punjab Police Constable Recruitment 2024 आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिक्रूटमेंट-पंजाब पुलिस रिक्रूटमेंट-2024 पर जाएं।
- अब कॉन्स्टेबल आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- इसके बाद फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- इसका एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी