निजी स्कूलों में शुल्क वृद्धि की सीमा 5% तक सीमित रखने वाले अध्यादेश को राज्यपाल ने मंजूरी दी - सीएम मान
Press Trust of India | July 13, 2026 | 10:55 PM IST | 1 min read
सीएम भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने अभिभावकों को भरोसा दिलाया है कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि आम आदमी पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े।
नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 13 जुलाई को कहा कि राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने राज्य में निजी स्कूलों में शुल्क बढ़ोतरी की सीमा 5 प्रतिशत तक सीमित रखने वाले अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। मान ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी सरकार निजी स्कूलों द्वारा लिये जाने वाले अत्यधिक और कई प्रकार के शुल्क पर रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सीएम मान ने कहा कि राज्यपाल ने पंजाब गैर सहायता प्राप्त संस्थान विनियमन (संशोधन) अध्यादेश, 2026 को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने बताया, “हमने मंत्रिमंडल में एक अध्यादेश लाया था, जिसे राज्यपाल के पास भेजा गया था। इसे मंजूरी प्रदान करने के लिए हम उनका शुक्रिया अदा करते हैं।”
उन्होंने कहा कि अमृतसर में हुई दुखद घटना के बाद निजी स्कूलों के मनमाने तरीके से शुल्क बढ़ाने के संबंध में कई अभिभावकों ने उन्हें फोन किए थे। पिछले महीने, अमृतसर में 17 साल की एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि स्कूल ने बकाया शुल्क को लेकर उसे मानसिक रूप से परेशान किया था।
Also read श्रीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 50 और सीट बढ़ेंगी, एनएमसी ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि अफसोस की बात है कि शिक्षा को एक कारोबार बना दिया गया है और कई अभिभावक निजी स्कूलों द्वारा शुल्क में भारी बढ़ोतरी की शिकायत लेकर मेरे पास आते हैं। मान ने कहा कि उन्होंने अभिभावकों को भरोसा दिलाया है कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि आम आदमी पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े।
मान ने बताया, कुछ अभिभावकों ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भी स्कूलों ने परिवहन शुल्क लिया था। मान ने कहा कि उन्होंने मुझे बताया कि निजी स्कूल कई तरह के शुल्क लेते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ शुल्क तो भवन शुल्क, वोकेशनल टूर, स्विमिंग पूल शुल्क और अन्य तरह के शुल्क के रूप में लिए जाते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार