Santosh Kumar | August 28, 2026 | 05:45 PM IST | 1 min read
सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 9 और 10 सितंबर को पूरी होगी। राउंड 2 के लिए सीट अलॉटमेंट के नतीजे 11 सितंबर को वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड 2 के लिए आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। राउंड 1 की रिपोर्टिंग प्रक्रिया चल रही है और इसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त है।
राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन और पेमेंट की प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू होगी और 8 सितंबर 2026 तक चलेगी। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 8 सितंबर को दोपहर 3 बजे है, जबकि पेमेंट की सुविधा शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
चॉइस-फिलिंग की सुविधा भी 3 सितंबर को शुरू होगी और 9 सितंबर को सुबह 10 बजे तक खुली रहेगी। राउंड के लिए चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया 8 सितंबर को शाम 4 बजे से 9 सितंबर को सुबह 10 बजे तक जारी रहेगी।
सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 9 और 10 सितंबर को पूरी होगी। राउंड 2 के लिए सीट अलॉटमेंट के नतीजे 11 सितंबर को वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। कैंडिडेट्स अपने रोल नंबर या दूसरी ज़रूरी जानकारी डालकर अपने नतीजे देख सकेंगे।
जिन कैंडिडेट्स को सीट अलॉट होगी, उन्हें 12 से 18 सितंबर के बीच संबंधित इंस्टिट्यूट में रिपोर्ट करना होगा। इंस्टिट्यूट जॉइन करने वाले कैंडिडेट्स के डेटा की जांच करेंगे और 19 सितंबर, 2026 को एमसीसी को सौंप देंगे।
यह काउंसलिंग ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू), डीम्ड यूनिवर्सिटीज़, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज़, एम्स और जिपमर के तहत सीटों के लिए की जा रही है। इसमें एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग और दूसरे संबंधित कोर्स शामिल हैं।
उत्तराखंड नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम में आवंटित कॉलेज व पाठ्यक्रम, नीट यूजी रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, नीट 2026 रैंक, नीट स्कोर, स्टेट रैंक और कैटेगरी सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
Abhay Pratap Singh