Trusted Source Image

Uttarakhand NEET UG Counselling 2026: उत्तराखंड नीट यूजी राउंड 1 प्रोविजनल रिजल्ट जारी, लेटेस्ट अपडेट जांचें

Abhay Pratap Singh | August 27, 2026 | 10:53 PM IST | 2 mins read

यूके नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट डाउनलोड करने के लिए किसी भी तरह के लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

उत्तराखंड नीट यूजी सीट अलॉटमेंट लेटर 2026 28 अगस्त को शाम 4:00 बजे के बाद डाउनलोड कर सकते हैं। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
उत्तराखंड नीट यूजी सीट अलॉटमेंट लेटर 2026 28 अगस्त को शाम 4:00 बजे के बाद डाउनलोड कर सकते हैं। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय (HNBUMEU) ने आज उत्तराखंड नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के लिए राउंड 1 का प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hnbumu.ac.in पर जाकर यूके नीट यूजी राउंड 1 प्रोविजनल रिजल्ट 2026 पीडीएफ जांच सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “प्रोविजनल रिजल्ट में किसी भी तरह की विसंगति होने पर 28 अगस्त 2026 को शाम 4:00 बजे तक काउंसलिंग बोर्ड को आधिकारिक ईमेल आईडी ukneetcounselling@gmail.com के माध्यम से सूचित किया जा सकता है।” उम्मीदवार 28 अगस्त को शाम 4:00 बजे के बाद अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तराखंड नीट यूजी सीट अलॉटमेंट लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए नीट रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

UK NEET UG 2026 UG Counselling Round 1: रिपोर्टिंग तिथि

उत्तराखंड नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम में आवंटित कॉलेज व पाठ्यक्रम, नीट यूजी रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, नीट 2026 रैंक, नीट स्कोर, स्टेट रैंक और कैटेगरी सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। सीट आवंटित उम्मीदवारों को 5 सितंबर, 2026 तक अपने आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा।

Also readCG NEET UG Counselling 2026: छत्तीसगढ़ नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी, रिपोर्टिंग 27 अगस्त से

आवेदक अपनी आवंटित सीट को फ्रीज कर सकते हैं और दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश के लिए संबंधित कॉलेज में उपस्थित हो सकते हैं या अपनी सीट अपग्रेड करने के लिए फ्लोट विकल्प का चयन कर सकते हैं। राउंड 1 में जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित नहीं हुई है, वे उत्तराखंड नीट यूजी 2026 प्रवेश प्रक्रिया के बाद के चरणों में भाग ले सकते हैं।

विश्वविद्यालय ने बताया कि, “उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि प्रोविजनल रिजल्ट केवल जानकारी के लिए है और इसमें बदलाव हो सकता है। प्रोविजनल रिजल्ट में आवंटित सीट से उम्मीदवार को कोई अधिकार या दावा नहीं मिलेगा और प्रोविजनल रिजल्ट को किसी भी अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकेगी।”

Uttarakhand NEET UG Seat Allotment Result 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उत्तराखंड नीट यूजी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं:

  • HNBUMEU की आधिकारिक वेबसाइट hnbumu.ac.in पर जाएं।
  • ‘NEET UG 2026 Uttarakhand State Centralized Counselling’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, ‘PROVISIONAL COMPLETE BROAD SHEET (NEET UG) ROUND-1’ पर जाएं।
  • उम्मीदवार Ctrl+F की मदद से रोल नंबर व नाम जांचें और इसे डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications