Trusted Source Image

BTSC Staff Nurse 2025 Final Result: बिहार स्टाफ नर्स फाइनल रिजल्ट जारी, डाउनलोड करें; 7376 कैंडिडेट चयनित

Abhay Pratap Singh | August 27, 2026 | 09:46 PM IST | 2 mins read

बीटीएससी स्टाफ नर्स 2025 अंतिम परिणाम, मेरिट सूची के रूप में जारी की गई है जिसमें कैटेगरी-वाइज चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर सहित अन्य विवरण शामिल हैं।

बीटीएससी स्टाफ नर्स 2025 भर्ती कुल 11389 पदों के लिए आयोजित की गई थी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट))
बीटीएससी स्टाफ नर्स 2025 भर्ती कुल 11389 पदों के लिए आयोजित की गई थी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट))

नई दिल्ली: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने आज विज्ञापन संख्या 23/2025 के अंतर्गत स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर 27 अगस्त से बिहार स्टाफ नर्स 2025 फाइनल रिजल्ट जांच सकते हैं।

बीटीएससी स्टाफ नर्स अंतिम रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। आयोग द्वारा कुल 11389 पदों के सापेक्ष फाइनल रिजल्ट में 7376 कैंडिडेट का चयन किया गया है। आयोग ने अंतिम परिणाम के साथ कटऑफ अंक भी जारी किए हैं।

बिहार बीटीएससी स्टाफ नर्स 2025 फाइनल मेरिट सूची में कैटेगरी-वाइज उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, जेंडर, जन्म तिथि, समेकित मेरिट नंबर और होम डिस्ट्रिक्ट सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। आयोग ने बताया कि समान अंक प्राप्त करने पर अधिक आयु वाले अभ्यर्थियों को समेकित मेरिट लिस्ट में प्राथमिकता दी गई है।

Bihar BTSC Staff Nurse 2025 Final Result: कैसे डाउनलोड करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बीटीएससी स्टाफ नर्स फाइनल रिजल्ट 2025 जांच सकते हैं:

  • बीटीएससी रिजल्ट पोर्टल https://btsc.bihar.gov.in/result पर जाएं।
  • ‘विज्ञापन संख्या 23/2025 के अंतर्गत स्टाफ नर्स पद के परिणाम’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, नए पेज में एक पीडीएफ फाइल ओपन होगी।
  • उम्मीदवार Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।

कुल चयनित उम्मीदवारों में 2916 पदों पर पुरुष और अन्य राज्यों की महिला उम्मीदवार तथा 4460 पदों पर बिहार राज्य की महिला अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए बीटीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम नोटिस जांच सकते हैं।

Also readUPSSSC Lower PCS Answer Key 2026 Objection: यूपी लोअर पीसीएस आंसर की ऑब्जेक्शन लिंक सक्रिय, लास्ट डेट 31 अगस्त

BTSC Staff Nurse 2025 Final Cutoff: कटऑफ एवं अन्य विवरण

नीचे सारणी में कटऑफ अंक सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं:

क्रम संख्याकैटेगरीरिक्तियों की संख्या

35% क्षैतिज आरक्षण के तहत महिला

चयनित अभ्यर्थियों की संख्याकटऑफ अंक
पुरुष एवं अन्य राज्यों की महिलामहिला
(बिहार)
कुलसामान्यमहिला

1

अनारक्षित (UR)

3,134

1,097

1,736

1,097

2,833

44.5829

41.7052

2

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

784

274

171 (EWS) + 68 (EWS-UR)

545

716 (EWS) + 68 (EWS-UR) = 784

44.3077 (EWS-UR)

3

अनुसूचित जाति (SC)

2,853

440

145

450

595

सभी योग्य अभ्यर्थी चयनित

4

अनुसूचित जनजाति (ST)

121

27

13

87

100

5

अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)

3,117

494

492

1,192

1,684

6

पिछड़ा वर्ग (BC)

933

327

291

642

933

33.4651

7

पिछड़े वर्गों की महिला (WBC)

447

00

00

447

447

29.4622

कुल

11,389

2,659

2,916

4,460

7,376

8

दृष्टि दिव्यांग (VH)

78

00

कोई योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं

9

मूक बधिर दिव्यांग (HH)

79

01

सभी योग्य अभ्यर्थी चयनित

10

चलन दिव्यांग (OH)

79

10

11

मनोविकार/बहुदिव्यांग (MH)

78

02

12

स्वतंत्रता सेनानी के पोता/पोती/नाती/नतिनी

156

03

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications