Abhay Pratap Singh | August 25, 2026 | 10:35 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी ने कहा कि, वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से निर्धारित समयावधि में ही मात्र एक बार ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026 (Lower PCS) की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 25 अगस्त से ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
यूपी लोअर पीसीएस आंसर की ऑब्जेक्शन लिंक 31 अगस्त 2026 सक्रिय रहेगी। अभ्यर्थी एक या एक से अधिक आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं और प्रत्येक आपत्ति के लिए 100 रुपए का शुल्क जमा करना होगा। भुगतान प्रक्रिया पूरी होने के बाद दर्ज की गई आपत्तियों में किसी भी प्रकार के संशोधन की अनुमति नहीं होगी।
यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस प्रोविजनल आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज करने के लिए रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड जैसे क्रेडेंशियल की मदद से विंडो लॉगिन करनी होगी। ऑनलाइन के अलावा अन्य किसी माध्यम से उत्तर कुंजी के संबंद में दी गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
आयोग ने कहा कि, “वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से निर्धारित समयावधि में ही मात्र एक बार ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।” यूपी लोअर पीसीएस 2026 परीक्षा 23 अगस्त को आयोजित की गई थी और मास्टर प्रश्न पत्र की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 24 अगस्त को जारी की गई, जो 30 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी।
नोटिस में कहा गया कि, “प्रश्नों का क्रम एवं उनके उत्तर आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित प्रोविजनल उत्तर कुंजी के अनुसार हैं।” उम्मीदवार आंसर की की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 2587 पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए नवीनतम सूचना जांच सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक https://examqp.com/upssscLPCSv02A26/ पर विजिट करें और आवश्यक विवरण की मदद से लॉगिन करें। आपत्ति वाले प्रश्न का चयन करें, सही विकल्प दर्ज करें और सहायक दस्तावेज अपलोड करें। शुल्क का भुगतान करें, सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।