Trusted Source Image

CG Police SI Answer Key 2026: सीजी पुलिस एसआई मॉडल आंसर की psc.cg.gov.in पर जारी, 21 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति

Abhay Pratap Singh | July 13, 2026 | 10:18 PM IST | 1 min read

छत्तीसगढ़ पुलिस एसआई आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्टर्ड ईमेल आई़डी और पासवर्ड जैसे विवरण की आवश्यकता होगी।

सीजीपीएससी पुलिस भर्ती 2024 परीक्षा 12 जुलाई, 2026 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजीपीएससी पुलिस भर्ती 2024 परीक्षा 12 जुलाई, 2026 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आज सूबेदार, सब-इंस्पेक्टर कैडर एवं प्लाटून कमांडर परीक्षा 2024 की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। 12 जुलाई को आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों की आंसर की 13 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जारी कर दी गई है।

सीजी पुलिस एसआई प्रोविजनल आंसर की 2026 पर उम्मीदवारों को 21 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम में आपत्तियां दर्ज करने का मौका भी दिया गया है। सीजीपीएससी एसआई आंसर की पीडीएफ प्रारूप में सभी सेटों के लिए जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

परीक्षार्थियों को सीजी पुलिस एसआई आंसर की 2026 पर चुनौती दर्ज कराने के लिए आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को संबंधित प्रश्नों के लिए एक साथ आपत्ति उठाने का एक ही मौका दिया जाएगा, शुल्क भुगतान के बाद दोबारा ऑनलाइन आपत्ति दर्ज नहीं कर सकेंगे।

Also readUPSC Recruitment 2026: यूपीएससी ने विभिन्न सरकारी पदों पर निकाली भर्ती, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया जानें

आयोग ने नोटिस में कहा कि, “शुल्क का सफल भुगतान नहीं किए जाने, एक ही प्रश्न-पत्र में अलग-अलग प्रश्न-पत्र सेट की प्रविष्टि करने, ऑनलाइन दावा-आपत्ति संबंधी निर्देशों का पालन न करने की स्थिति में आपत्ति स्वयं खारिज हो जाएगी। आपत्ति के संबंध में ऑफलाइन आवेदन/दस्तावेज आयोग कार्यालय में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।”

सीजी पुलिस एसआई 2024 प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के पात्र होंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 341 पदों को भरा जाएगा। आपत्ति दर्ज करने प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार सीजीपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।

CGPSC SI Answer Key 2026 Out: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजी पुलिस एसआई मॉडल आंसर की 2026 जांच सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘मॉडल आंसर’ टैब पर क्लिक करें।
  • अब, परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • कैंडिडेट आंसर की जांचें और आपत्तियां उठाएं।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications