Press Trust of India | July 11, 2026 | 10:40 AM IST | 1 min read
सीट में हुई इस वृद्धि ने जीएमसी श्रीनगर की देश के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में से एक के रूप में स्थिति को और मजबूत किया है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) ने श्रीनगर स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) में एमबीबीएस (बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी) की 50 सीट बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इसके साथ ही, जीएमसी श्रीनगर में एमबीबीएस की कुल सीट की संख्या आगामी शैक्षणिक वर्ष 2026-27 से 200 से बढ़कर 250 हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने घोषणा की कि जम्मू-कश्मीर में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने के लिए एनएमसी ने जीएमसी श्रीनगर में वार्षिक प्रवेश क्षमता बढ़ाने की अनुमति दे दी है।
Also readNEET PA 2026: नीट प्री आयुर्वेद के लिए अधिसूचना जारी, पंजीकरण जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होगा
प्रवक्ता ने बताया कि पिछले वर्ष जीएमसी श्रीनगर को अतिरिक्त 20 सीट की मंजूरी मिली थी। उन्होंने कहा कि सीट में हुई इस वृद्धि ने जीएमसी श्रीनगर की देश के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में से एक के रूप में स्थिति को और मजबूत किया है।
एनसीईआरटी का कोई भी प्रतिनिधि उच्च न्यायालय की सुनवाई में शामिल नहीं हुआ, हालांकि, अदालत ने कंपनी को अगले आदेश तक दंडात्मक कार्रवाई से छूट दे दी। अदालत ने एनसीईआरटी को कागज आपूर्तिकर्ता की छह करोड़ रुपये से ज्यादा की बैंक गारंटी भुनाने से भी रोक दिया।
Press Trust of India