Trusted Source Image

NEET PA 2026: नीट प्री आयुर्वेद के लिए अधिसूचना जारी, पंजीकरण जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होगा

Press Trust of India | July 8, 2026 | 10:36 PM IST | 1 min read

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग (एनसीआईएसएम) से अनुमोदित है और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न आयुर्वेद गुरुकुलों के माध्यम से संचालित किया जाएगा।

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा प्री आयुर्वेद का आयोजन अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितम्बर के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा प्री आयुर्वेद का आयोजन अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितम्बर के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (CSU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा–प्री आयुर्वेद (NEET PA) की अधिसूचना जारी कर दी है जिसके तहत विद्यार्थी जुलाई के तीसरे हफ्ते में पंजीकरण करा सकते हैं। एक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई है।

बयान के अनुसार, विश्वविद्यालय के परीक्षा अनुभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अब संस्कृत सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी प्री-आयुर्वेद कार्यक्रम में प्रवेश लेकर आगे ‘बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी’ (BAMS) की पढ़ाई कर सकते हैं।

आगे कहा गया है कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग (एनसीआईएसएम) से अनुमोदित है और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न आयुर्वेद गुरुकुलों के माध्यम से संचालित किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो पवन कुमार ने बताया कि नीट-पीए के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जुलाई के तीसरे सप्ताह से प्रारंभ होगा और परीक्षा का आयोजन अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितम्बर के प्रथम सप्ताह में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

Also readNEET UG 2026 Fee Refund: नीट यूजी फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स सुधारने का एक और मौका, NTA ने जारी किया नोटिस

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने कहा कि संस्कृत के विद्यार्थियों में आयुर्वेद के मूल ग्रंथों एवं संहिताओं को मूल भाषा में समझने की स्वाभाविक क्षमता होती है और गुरुकुल आधारित यह मॉडल आयुर्वेद की शास्त्रीय प्रामाणिकता को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

NEET Pre Ayurveda 2026 -

बयान के मुताबिक, पाठ्यक्रम की कुल अवधि साढ़े सात वर्ष की होगी। इसमें दो वर्ष का प्री-आयुर्वेद गुरुकुलम कार्यक्रम, साढ़े चार वर्ष का बीएएमएस पाठ्यक्रम तथा एक वर्ष की अनिवार्य इंटर्नशिप शामिल होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications