Trusted Source Image

NEET UG 2026 Fee Refund: नीट यूजी फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स सुधारने का एक और मौका, NTA ने जारी किया नोटिस

Saurabh Pandey | July 8, 2026 | 12:33 PM IST | 2 mins read

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने रद्द हुई NEET UG 2026 परीक्षा की फीस रिफंड के लिए बैंक खाते की जानकारी अपडेट करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी है। जिन छात्रों ने अभी तक अपनी डिटेल्स कन्फर्म नहीं की हैं, वे नीट के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के जरिए इसे पूरा कर सकते हैं।

एजेंसी ने छात्रों से आग्रह किया है कि वे तय समय सीमा के भीतर इस प्रक्रिया को पूरा कर लें ताकि बिना किसी देरी के रिफंड ट्रांसफर किया जा सके। (आधिकारिक वेबसाइट)
एजेंसी ने छात्रों से आग्रह किया है कि वे तय समय सीमा के भीतर इस प्रक्रिया को पूरा कर लें ताकि बिना किसी देरी के रिफंड ट्रांसफर किया जा सके। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा की फीस रिफंड को लेकर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। 3 मई 2026 को आयोजित हुई नीट परीक्षा के रद्द होने के बाद, एजेंसी सभी पात्र उम्मीदवारों की फीस वापस कर रही है। जिन छात्रों ने अभी तक अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स अपडेट नहीं किया हैं, उन्हें एनटीए ने सुधार और पुष्टि करने का एक आखिरी मौका दिया है। इससे पहले, बैंक अकाउंट की जानकारी अपडेट और कन्फर्म करने की समय-सीमा 7 जुलाई, 2026 थी।

सभी पात्र छात्रों तक रिफंड पहुंचाने के उद्देश्य से एनटीए ने अपने पोर्टल को एक बार फिर से खोल दिया है। छात्र 14 जुलाई 2026 (रात 11:50 बजे) तक अपनी बैंक डिटेल्स को अपडेट या कन्फर्म कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर लॉगिन करना होगा। टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन पूरा करने के बाद छात्र "Bank Account Details Confirmation / Updation" लिंक पर जाकर अपनी जानकारी सबमिट कर सकते हैं।

अब तक 10 लाख से अधिक छात्रों को मिला रिफंड

एनटीए द्वारा जारी सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, 30 जून 2026 को जारी पिछले नोटिस के बाद से अब तक करीब 10,28,223 उम्मीदवार अपने बैंक खातों की जानकारी अपडेट और कन्फर्म कर चुके हैं। एजेंसी ने इन सभी छात्रों के खातों में फीस रिफंड की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी भी एक बड़ी संख्या में छात्र ऐसे हैं जिन्होंने अपनी बैंक डिटेल्स अपडेट नहीं की हैं।

रिफंड प्रक्रिया में देरी से बचने की सलाह

एजेंसी ने छात्रों से आग्रह किया है कि वे तय समय सीमा के भीतर इस प्रक्रिया को पूरा कर लें ताकि बिना किसी देरी के रिफंड ट्रांसफर किया जा सके। सटीकता सुनिश्चित करने के लिए छात्र चाहें तो अपने बैंक खाते का एक कैंसिल्ड चेक भी अपलोड कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की पूछताछ या समस्या के लिए छात्र हेल्पलाइन नंबर +91-11-40759000 या ईमेल neetug2026@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

Also read Re-NEET UG 2026 Paper Leak: सोशल मीडिया पर नीट पेपर लीक का दावा पूरी तरह फर्जी, PIB ने जारी किया अलर्ट!

बैंक डिटेल्स अपडेट करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर लॉगिन करें।
  3. अब सुरक्षा के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करें।
  4. इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे "Bank Account Details Confirmation / Updation" लिंक पर क्लिक करें।
  5. अपने बैंक खाते की सही जानकारी -अकाउंट नंबर, IFSC कोड आदि भरें।
  6. अब खाते की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए अपने कैंसिल्ड चेक की फोटो अपलोड करें।
  7. अंत में जानकारी को री-चेक करके सबमिट कर दें।

बैंक डिटेल्स भरते समय इन बातों का रखें ध्यान

  1. अकाउंट एक्टिव होना चाहिए - सुनिश्चित करें कि आप जो बैंक खाता दे रहे हैं, वह चालू स्थिति में हो ताकि रिफंड अटके नहीं।
  2. खुद का या माता-पिता का खाता - आमतौर पर रिफंड उसी खाते में सुरक्षित रहता है, जिससे भुगतान हुआ था या फिर छात्र/माता-पिता का वैध खाता हो।
  3. स्पष्ट दस्तावेज - यदि आप कैंसिल्ड चेक अपलोड कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि उस पर अकाउंट नंबर और IFSC कोड बिल्कुल साफ दिखाई दे रहा हो।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications