Trusted Source Image

UPTET Answer Key 2026: यूपी टेट आंसर की upessc.up.gov.in पर जारी, 14 जुलाई तक दर्ज करें आपत्तियां

Abhay Pratap Singh | July 8, 2026 | 08:33 PM IST | 2 mins read

यूपी टीईटी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूपीटेट 2026 परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित की गई थी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीटेट 2026 परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित की गई थी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने आज यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (UPTET 2026) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार 8 जुलाई से यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर यूपी टेट आंसर की 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी टेट प्रोविजनल आंसर की 2026 पर उम्मीदवारों को 14 जुलाई तक आपत्तियां उठाने का मौका भी दिया गया है। यूपी टेट आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपी टीईटी 2026 परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित की गई थी।

नोटिस के अनुसार, यदि मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति हो तो 8 जुलाई से 14 जुलाई, 2026 की रात 12:00 बजे तक माध्यम में दर्ज करा सकते हैं। यूपी टीईटी 2026 प्रोविजनल आंसर की पर ऑनलाइन लिंक के अलावा अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Also readUP PGT Final Result 2026: उत्तर प्रदेश प्रवक्ता भर्ती का फाइनल रिजल्ट upessc.up.gov.in पर जारी, कट-ऑफ जानें

यूपीटीईटी प्रोविजनल आंसर की 2026 पर समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। आयोग द्वारा यूपी टीईटी 2026 फाइनल आंसर की के आधार पर परिणाम घोषित किया जाएगा। यूपी टेट परीक्षा पेपर-1 (कक्षा 1-5) और पेपर-2 (कक्षा 6-8) तक के लिए आयोजित की गई थी।

यूपी टीईटी मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तरों या अनुत्तरित प्रश्नों के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं है। उम्मीवार यूपी टेट 2026 उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।

UPTET 2026 Provisional Answer Key: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी टेट प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपीईएसएससी की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, नोटिस बोर्ड के भीतर - यूपी टेट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • यूपी टीईटी 2026 प्रोविजनल आंसर की जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications