Trusted Source Image

GATE 2027 Registration: गेट रजिस्ट्रेशन डेट वेबसाइट से हटी, जल्द शुरू होंगे आवेदन, आईआईटी मद्रास ने दिया अपडेट

Santosh Kumar | August 28, 2026 | 01:48 PM IST | 2 mins read

वेबसाइट पर दिए गए एक मैसेज से पता चलता है कि गेट ऑनलाइन एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू होगा। आईआईटी मद्रास के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, जल्द ही नई शुरुआती तारीख का ऐलान किया जाएगा।

Back

GATE 2027 Syllabus (All Subjects)

Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.

Check Now
गेट 2027 रजिस्ट्रेशन की नई डेट ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जारी की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
गेट 2027 रजिस्ट्रेशन की नई डेट ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जारी की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में एक बार फिर बदलाव किया गया है। इसे आयोजित करने वाले संस्थान, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास ने ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in से रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तय डेट हटा दी है। हालांकि पहले यह घोषणा की गई थी कि एप्लीकेशन प्रोसेस 14 अगस्त और बाद में 27 अगस्त को शुरू होगा, लेकिन अब होमपेज पर रजिस्ट्रेशन का स्टेटस 'टीबीए' दिखा रहा है।

वेबसाइट पर दिए गए एक मैसेज से पता चलता है कि गेट ऑनलाइन एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू होगा। आईआईटी मद्रास के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, जल्द ही नई शुरुआती तारीख का ऐलान किया जाएगा।

फिलहाल, दूसरी जरूरी तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेगुलर गेट 2027 रजिस्ट्रेशन (बिना लेट फ़ीस के) की आखिरी तारीख 27 सितंबर है और लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर है।

GATE 2027 Exam Dates: गेट परीक्षा तिथि 2027

एप्लीकेशन में सुधार करने की विंडो 14 से 21 अक्टूबर तक खुली रहेगी। परीक्षा शहरों के आवंटन के बारे में जानकारी 4 जनवरी को जारी होने की संभावना है, जबकि परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

गेट 2027 का रिजल्ट 19 मार्च को घोषित होने की उम्मीद है। हालांकि, सभी तारीखों में बदलाव हो सकता है। इस साल भारतीय उम्मीदवारों के लिए डिजिलॉकर के जरिए गेट परीक्षा का रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य कर दिया गया है।

Also readIIT Delhi: आईआईटी दिल्ली में पढ़ाई हुई आसान, घटाई गई क्लास स्ट्रेंथ; बी.टेक में CGPA क्राइटेरिया समाप्त

GATE 2027 Registration: गेट एप्लीकेशन फीस 2027

उम्मीदवार एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होने से पहले अपना वेरिफाइड डिजिलॉकर अकाउंट बना लें या अपडेट कर लें। इस प्रोसेस में फेशियल ऑथेंटिकेशन भी शामिल है, जिससे परीक्षा हॉल में एंट्री आसान हो जाएगी।

महिला/ एससी/ एसटी/ दिव्यांग उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 1000 और अन्य कैंडिडेट को 2000 रुपये का भुगतान करना होगा। विलंब शुल्क के साथ आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी 1500 और अन्य वर्ग के कैंडिडेट 2500 रुपये देने होंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications