Santosh Kumar | August 27, 2026 | 03:10 PM IST | 1 min read
यूपी आईटीआई सीट अलॉटमेंट रिजल्ट में चुने गए उम्मीदवारों को 4 सितंबर तक सीट स्वीकार करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में सेशन 2026-27 के लिए इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (आईटीआई) में एडमिशन के लिए सिलेक्शन के पहले चरण का रिजल्ट स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एससीवीटी) ने जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट scvtup.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। कैंडिडेट्स अपने रजिस्ट्रेशन और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके लॉग-इन कर अलॉटेड सीट, इंस्टिट्यूट और ट्रेड से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।
यूपी आईटीआई सीट अलॉटमेंट रिजल्ट में चुने गए उम्मीदवारों को 4 सितंबर तक सीट स्वीकार करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस दौरान, उन्हें ऑनलाइन डैशबोर्ड पर जाकर 'फ्रीज' या 'फ्लोट' में से कोई एक विकल्प चुनना होगा।
'फ्रीज' विकल्प चुनने से अलॉट की गई सीट कन्फर्म हो जाती है, जबकि 'फ्लोट' विकल्प उन्हें अगले राउंड में अपग्रेड की उम्मीद करने का मौका देता है। यूपी आईटीआई अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड और प्रिंट करना भी जरूरी है।
उम्मीदवारों को अलॉट किए गए आईटीआई में फिजिकल रिपोर्टिंग के लिए कॉल लेटर, मूल सर्टिफिकेट, मार्कशीट की कॉपी, फोटो और दूसरे डॉक्यूमेंट्स साथ लाने होंगे। एडमिशन प्रक्रिया डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद ही पूरी मानी जाएगी।
यह एडमिशन प्रोसेस उत्तर प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट आईटीआई में अलग-अलग वोकेशनल ट्रेड्स के लिए किया जा रहा है। सीट का आवंटन मेरिट, आरक्षण के नियमों और कैंडिडेट्स की पसंद के आधार पर किया गया है।
जो कैंडिडेट्स इस चरण में नहीं चुने गए हैं, वे अपनी रैंक देख सकते हैं और अगले राउंड का इंतजार कर सकते हैं। किसी भी समस्या के लिए, हेल्पलाइन नंबर 0522-4150500 या 7897992063 पर संपर्क किया जा सकता है।
विश्वविद्यालय की शिकायत के अनुसार, मामला बुधवार को एक राष्ट्रीय हिंदी दैनिक में खबर प्रकाशित होने के बाद सामने आया। अखबार के एक पत्रकार ने विश्वविद्यालय के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के साथ व्हाट्सऐप के जरिए इस विषय के प्रश्नों और उत्तरों वाली एक पीडीएफ भी साझा की थी।
Press Trust of India