PSEB 8th Class Result 2024: पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं का परिणाम pseb.ac.in पर जारी, 98.31% छात्र हुए पास
Abhay Pratap Singh | April 30, 2024 | 04:47 PM IST | 2 mins read
पीएसईबी 8वीं परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर सहित अन्य लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) ने आज यानी 30 अप्रैल को पंजाब बोर्ड 8वीं परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। पीएसईबी कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in के माध्यम से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। पंजाब बोर्ड 8वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 98.31 है। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 98.83 और लड़कों का 97.84 है।
पीएसईबी 8वीं परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर सहित अन्य लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। छात्र रोल नंबर की जांच अपने एडमिट कार्ड 2024 से कर सकते हैं। PSEB कक्षा 8 परीक्षा 7 मार्च से 27 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी।
पंजाब बोर्ड 8वीं के टॉपर्स
- हरनूरप्रीत कौर और भाई रूपा - 100%
- अमृतसर से गुरलीन कौर - 99.67%
- संगरूर से अरमानदीप सिंह - 99.5%
PSEB 8th Result 2024: पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं के आंकड़े
कुल 138958 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। जिनमें 137330 पास हुई हैं। उत्तीर्ण प्रतिशत 98.83 प्रतिशत है। जबकि कुल 152943 लड़के परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 149642 पास हुए हैं। उत्तीर्ण प्रतिशत 97.84 प्रतिशत रहा है। 16 ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों ने भी परीक्षा दी थी, इनमें 15 पास हुए हैं, उत्तीर्ण प्रतिशत 93.75 प्रतिशत है।
पीएसईबी 8वीं परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को कुल 33% प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं वार्षिक परिणाम 2024 छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा एसएमएस के माध्यम से और डिजिलॉकर एप्लीकेशन के माध्यम से भी देख सकते हैं।
Also read PSEB 8th, 12th Result 2024: पंजाब बोर्ड 8वीं-12वीं रिजल्ट आज; परिणाम लिंक इस वेबसाइट पर रहेगा एक्टिव
Punjab Board 8th Result 2024: मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?
पीएसईबी कक्षा 8वीं परिणाम 2024 ऑनलाइन जांचने के लिए छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद कक्षा 8वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- छात्र रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- अब, PSEB 8th result 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- छात्र अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Punjab Board 8th Result 2024: ग्रेडिंग सिस्टम
पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा 2024 के लिए ग्रेडिंग प्रणाली नीचे दी गई सारणी में देख सकते हैं:
|
प्रतिशत
|
ग्रेड
|
|---|---|
|
91-100
|
A+
|
|
81-90
|
A
|
|
71-80
|
B+
|
|
61-70
|
B
|
|
51-60
|
C+
|
|
41-50
|
C
|
|
<40
|
D
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा