Santosh Kumar | April 30, 2024 | 07:10 AM IST | 1 min read
पीएसईबी कक्षा 12वीं परीक्षा 2024 13 फरवरी से 30 मार्च तक आयोजित की गई थी। वहीं पीएसईबी कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा 2024 का आयोजन 7 से 27 मार्च तक किया गया था।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) आज यानी 30 अप्रैल को 8वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे। स्कोरकार्ड जांचने के लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
New: Punjab 12th Compartment Result 2026 - Direct Link
Latest: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
आधिकारिक घोषणा के अनुसार, पीएसईबी आज दोपहर में कक्षा 12 इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित करेगा। हालांकि बोर्ड ने अभी समय की पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।
पंजाब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा फरवरी माह में बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। पीएसईबी कक्षा 12वीं परीक्षा 2024 13 फरवरी से 30 मार्च तक आयोजित की गई थी। वहीं पीएसईबी कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा 2024 का आयोजन 7 मार्च से 27 मार्च तक किया गया था।
पीएसईबी कक्षा 12 परीक्षा 2024 पास करने के लिए छात्र को थ्योरी, प्रैक्टिकल और संयुक्त रूप से कम से कम 33 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता होगी। पिछले साल पीएसईबी 8वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 98.01% था जबकि 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.47 रहा था।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके परिणाम जारी होने के बाद पंजाब बोर्ड 8वीं, 12वीं परिणाम 2024 की जांच कर सकेंगे-
यूजीसी नेट जून परीक्षा अब 18 जून को आयोजित की जाएगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को पत्र लिखकर प्रस्तावित तिथि को संशोधित करने की मांग की थी।
Santosh Kumar