Punjab and Sind Bank LBO Exam Date 2026: पंजाब एंड सिंध बैंक एलबीओ भर्ती परीक्षा तिथि घोषित, एग्जाम पैटर्न

Saurabh Pandey | April 30, 2026 | 04:50 PM IST | 1 min read

पंजाब एंड सिंध बैंक एलबीओ परीक्षा में शामिल होने वाले आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड और एक वैलिड फोटो पहचान पत्र अवश्य साथ लेकर आएं।

आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड और एक वैलिड फोटो पहचान पत्र अवश्य साथ लेकर आएं।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : पंजाब एंड सिंध बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर (एलबीओ) परीक्षा 2026 की तिथि जारी कर दी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, एलबीओ परीक्षा 10 मई को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी।

पंजाब एंड सिंध बैंक एलबीओ 2026 परीक्षा एक ही सत्र में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड के माध्यम से परीक्षा से संबंधित सभी विवरण देख सकते हैं। एलबीओ परीक्षा 120 मिनट की अवधि के लिए ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।

Punjab and Sind Bank LBO Exam Date 2026: परीक्षा पैटर्न

परीक्षण का नाम
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
परीक्षा का माध्यम
समय
अंग्रेजी भाषा (English Language)
30
30
अंग्रेजी
30 मिनट
बैंकिंग ज्ञान (Banking Knowledge)
40
40
अंग्रेजी और हिंदी
40 मिनट
सामान्य जागरूकता/अर्थव्यवस्था
30
30
अंग्रेजी और हिंदी
30 मिनट
कंप्यूटर एप्टीट्यूड
20
20
अंग्रेजी और हिंदी
20 मिनट
कुल (Total)
120
120
---
120 मिनट

पंजाब एंड सिंध बैंक एलबीओ एडमिट कार्ड

पंजाब एंड सिंध बैंक लोकल बैंक ऑफिसर परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लॉगिन विंडो से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल डालने होंगे।

Also read Delhi Police Constable Result 2026: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, आगे की प्रक्रिया जानें

Punjab and Sind Bank LBO Exam Date 2026: परीक्षा विवरण

पंजाब एंड सिंध बैंक एलबीओ परीक्षाएं दो भाषाओं- अंग्रेजी और हिंदी में होंगी, अंग्रेजी भाषा की परीक्षा को छोड़कर। ऑनलाइन लिखित परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। पर्सनल इंटरव्यू के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को प्रत्येक परीक्षा या सेक्शन में न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक प्राप्त करना आवश्यक है, और ऑनलाइन परीक्षा में कुल न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक प्राप्त करना भी आवश्यक है। इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने से पहले, ऑनलाइन परीक्षा में प्राप्त अंक इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों के साथ साझा नहीं किए जाएंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]