PSEB 5th Result 2025: पंजाब बोर्ड 5वीं का रिजल्ट आज हो सकता है जारी, पिछले वर्षों का पास प्रतिशत जानें
Saurabh Pandey | April 7, 2025 | 12:06 PM IST | 2 mins read
पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं स्कोरकार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, कुल अंक, विषयवार अंक, रैंक कार्ड, योग्यता स्थिति, अन्य विवरण शामिल होंगे।
नई दिल्ली : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) जल्द ही पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट 2025 घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नतीजे आज ही घोषित किए जा सकते हैं। पीएसईबी कक्षा 5वीं की परीक्षा देने वाले छात्र अपना रिजल्ट पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्र लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
PSEB 5th Result 2025: पिछले वर्षों की रिजल्ट डेट
पिछले रुझानों को देखें तो 2024 में पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट 1 अप्रैल को जारी किया गया था, जबकि साल 2023 में यह 7 अप्रैल को जारी किया गया था। इसलिए इस वर्ष भी अनुमान लगाया जा सकता है कि रिजल्ट इसी के आस पास घोषित किया जा सकता है।
PSEB 5th Result 2025: स्कोरकार्ड डिटेल
पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं स्कोरकार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, कुल अंक, विषयवार अंक, रैंक कार्ड, योग्यता स्थिति, अन्य विवरण शामिल होंगे।
PSEB 5th Result 2025: पास प्रतिशत
पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं का पास प्रतिशत पिछले वर्ष 99.8 प्रतिशत था। वर्ष 2023 में 99.69 प्रतिशत, वर्ष 2022 में 99.62 प्रतिशत, वर्ष 2021 में 99.76 प्रतिशत था।
PSEB 5th Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- pseb.ac.in पर जाएं।
- अब पीएसईबी कक्षा 5वीं स्कोरकार्ड 2025 पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में पंजीकरण संख्या / रोल नंबर, जन्म तिथि का उपयोग करें।
- पीएसईबी कक्षा 5 स्कोरकार्ड 2025 पीडीएफ स्क्रीन पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
- पीएसईबी 5वीं स्कोरकार्ड 2025 पीडीएफ को सेव करें और प्रिंटआउट ले लें।
Also read PSEB 8th Result 2025: पंजाब बोर्ड 8वीं का रिजल्ट pseb.ac.in पर जारी, ऐसे करें चेक
PSEB 5th Result 2025: परीक्षा विवरण
पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 7 से 13 मार्च तक एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की गई थीं।
PSEB 8th Result 2025: पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी
पीएसईबी ने पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट 2025 शुक्रवार, 4 अप्रैल को घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 97.30 प्रतिशत छात्रों ने कक्षा 8वीं की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। इसमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.9 प्रतिशत था, जबकि लड़कों का 96.49 प्रतिशत था।
अगली खबर
]UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? संभावित तिथि, लेटेस्ट अपडेट जानें
इस साल, यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए लगभग 51.37 लाख छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन करने के लिए करीब 1.5 लाख शिक्षकों को नियुक्त किया गया था।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें