Saurabh Pandey | April 4, 2025 | 03:50 PM IST | 1 min read
पीएसईबी कक्षा 8वीं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर उपलब्ध होगा। छात्रों को पास होने के लिए न्यूनतम 33% अंक चाहिए और जो छात्र इन अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे परिणाम घोषित होने के बाद स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने पंजाब बोर्ड 8वीं का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। जो छात्र पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को अपने रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
पीएसईबी कक्षा 8वीं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर उपलब्ध होगा। छात्रों को पास होने के लिए न्यूनतम 33% अंक चाहिए और जो छात्र इन अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे परिणाम घोषित होने के बाद स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पीएसईबी कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा 19 फरवरी को शुरू हुई और 7 मार्च 2025 को संपन्न हुई। परीक्षा सभी दिनों में एक ही पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक आयोजित की गई थी।