Abhay Pratap Singh | April 4, 2025 | 02:51 PM IST | 1 min read
सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड नंबर जैसे विवरणों की आवश्यकता होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBook
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जल्द ही सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित किया जाएगा। सीबीएसई की घोषणा के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर सीबीएसई क्लास 10th 2025 मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा आज यानी 4 अप्रैल को समाप्त हो गई है।
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से शुरू हुई थी। बोर्ड ने कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थी। सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड नंबर जैसे विवरणों की आवश्यकता होगी।
| साल | कक्षा 10 | कक्षा 12 |
|---|---|---|
2024 | 93.60% | 87.98% |
2023 | 93.12% | 87.33% |
2022 | 94.40% | 92.71% |
2021 | 99.04% | 99.37% |
2020 | 91.46% | 88.78% |
Also readCBSE Curriculum 2025-26: सीबीएसई सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी करिकुलम cbseacademic.nic.in पर जारी
सीबीएसई रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद किसी भी विषय में अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए बोर्ड पूरक परीक्षा आयोजित करेगी। वहीं, सीबीएसई परिणाम 2025 में प्राप्त अंकों से जो छात्र संतुष्ट नहीं हैं, वे अंकों के सत्यापन या परिणाम सुधार के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। अंक सत्यापन के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा।
क्लास 10 सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2025 में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में इस साल लगभग 42 लाख छात्र शामिल हुए, जिनमें से 24.12 लाख विद्यार्थी कक्षा 10 और 17.88 लाख स्टूडेंस कक्षा 12 परीक्षा में उपस्थित हुए।
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं: