Santosh Kumar | November 11, 2026 | 11:27 AM IST | 2 mins read
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 अगस्त को शुरू हुई। फीस जमा करने की अंतिम समय-सीमा 14 नवंबर को सुबह 8:00 बजे तक है।
Ace AILET with free mock tests designed on the latest exam pattern. Practice in real exam conditions, analyse your performance, and improve speed, accuracy, and confidence.
Mock Test
नई दिल्ली: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली (एनएलयू दिल्ली) ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (आईलेट) 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा बढ़ा दी है। पहले यह समय-सीमा 10 नवंबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 13 नवंबर कर दिया गया है। यह परीक्षा यूनिवर्सिटी के 2027-28 शैक्षणिक सत्र के लिए पांच वर्षीय बीए एलएलबी ऑनर्स) और एक वर्षीय एलएलएम प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
New: AILET 2027 Registration Link | Awards and Honours Questions
AILET 2027: PYQ's with Solutions | English Vocabulary List | Mock Test
Admission Alert: Law Applications Open at Jindal Global Law School
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 अगस्त को शुरू हुई। फीस जमा करने की अंतिम समय-सीमा 14 नवंबर को सुबह 8:00 बजे तक है।
आवेदन में सुधार के लिए विंडो 15 नवंबर को सुबह 8 बजे तक खुली रहेगी। आईलेट परीक्षा 13 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड 30 नवंबर को आएगा। सामान्य, ओबीसी, ईडबल्यूएस और विदेशी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹3,000 है, जबकि एससी-एसटी व दिव्यांग श्रेणी के लिए यह शुल्क ₹1,000 है। बीपीएल श्रेणी के एससी/ एसटी कैंडिडेट्स को छूट दी गई है।
बीए एलएलबी प्रोग्राम के लिए पात्रता की बात करें तो, 10+2 परीक्षा में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 45% अंक, ओबीसी के लिए 42% अंक और एससी/एसटी/पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 40% अंक होने चाहिए।
एलएलएम प्रोग्राम के लिए - कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से एलएलबी या समकक्ष डिग्री (जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस के लिए 45% और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी के लिए 40%) अंकों के साथ हो।
जो छात्र 2027 में अपनी 12वीं कक्षा की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं। अधिक जानकारी के लिए आईलेट नोटिफिकेशन 2027 जांच सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।