PSEB Class 5th Result 2024: पीएसईबी कक्षा 5वीं बोर्ड परिणाम लिंक pseb.ac.in पर जारी, लड़कियों ने मारी बाजी
Abhay Pratap Singh | April 2, 2024 | 04:01 PM IST | 1 min read
पीएसईबी 5वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में शामिल छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे नाम या रोल नंबर की सहायता से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) ने आज यानी 2 अप्रैल को सुबह 10 बजे से पंजाब कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित छात्रों के लिए परीक्षा परिणाम लिंक सक्रिय कर दिया है। पंजाब बोर्ड 5वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल छात्र ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा 2024 में छात्र-छात्राओं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.84% रहा है। इस वर्ष पीएसईबी बोर्ड क्लास 5th रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। पीएसईबी कक्षा 5 बोर्ड परिणाम में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.81% रहा, जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.86% दर्ज किया गया है।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन विवरण जैसे नाम या रोल नंबर दर्ज करने की आवश्यकता होगी। हालाँकि, पीएसईबी द्वारा 1 अप्रैल 2024 को कक्षा 5वीं का परिणाम घोषित किया गया था।
Also read PSEB 5th Class Result 2024 Out: पंजाब बोर्ड 5वीं का रिजल्ट pseb.ac.in पर जारी; पास प्रतिशत 99.84
रिपोर्ट्स के अनुसार, “पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा 2024 में कुल 3,06,438 छात्र उपस्थित हुए थे। पठानकोट जिले के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे अधिक रहा, जबकि मोहाली में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे कम रहा। पीएसईबी कक्षा 5 परिणाम 2024 पठानकोट जिले का 99.96% व मोहाली जिले का 99.65% दर्ज किया गया है।”
PSEB 5th Class Result 2024: डाउनलोड करें
पीएसईबी कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में शामिल छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन कर परीक्षा परिणाम ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं:
- पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘Results’ लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद प्राइमरी एग्जामिनेशन रिजल्ट मार्च 2024 पर क्लिक करें।
- नए पेज पर छात्र अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें।
- इसके बाद छात्रों को फाइंड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- पीएसईबी 5वीं परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य में उपयोग के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी