PPU UG Admission 2025: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय यूजी एडमिशन के लिए पंजीकरण ppup.ac.in पर शुरू, कंपलीट शेड्यूल
Saurabh Pandey | September 23, 2025 | 02:34 PM IST | 2 mins read
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने एडमिशन राउंड के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आवेदन करने के पात्र हैं, या वे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं जिन्हें पहले प्रवेश से वंचित कर दिया गया था।
नई दिल्ली : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना की तरफ से पीपीयू यूजी प्रवेश 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ppup.ac.in के माध्यम से आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2025 है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने एडमिशन राउंड के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आवेदन करने के पात्र हैं, या वे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं जिन्हें पहले प्रवेश से वंचित कर दिया गया था।
जिन उम्मीदवारों का नामांकन पहले किसी कारणवश छूट गया है या जिनका नाम अभी तक किसी मेरिट सूची में नहीं आया है, वे अधिकतम 2 कॉलेजों का चयन कर सकते हैं।
PPU UG Admission 2025: आवेदन शुल्क
यूजी (रेगुलर) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क सामान्य/बीसी-वीबीसी-आईवीईडब्ल्यूएस श्रेणी के छात्रों के लिए 600 रुपये और एससी/एसटी श्रेणी के छात्रों के लिए 450 रुपये है, जो केवल ऑनलाइन जमा करना होगा। एक बार भुगतान किया गया ऑनलाइन आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
PPU UG Admission 2025: मेरिट सूची
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मेरिट सूची 26 सितंबर को जारी की जाएगी और नामों का सत्यापन 26 सितंबर से 27 सितंबर, 2025 तक किया जाएगा। मेरिट सूची परीक्षा में प्राप्त अंकों, कॉलेज के चयन, चुने गए मुख्य पाठ्यक्रम और आवेदक की श्रेणी के आधार पर तैयार की जाएगी।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने विषय और कॉलेज में सीटों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए अधिकतम दो कॉलेजों का चयन करें। यदि छात्र किसी कॉलेज का चयन नहीं करते हैं, तो उनका चयन किसी भी कॉलेज की मेरिट सूची में नहीं आएगा।
PPU UG Admission 2025: आवेदन प्रक्रिया जानें
- पीपीयू की आधिकारिक वेबसाइट ppup.ac.in पर जाएं।
- अब यूजी एडमिशन लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पंजीकरण विवरण दर्ज करना होगा।
- पीपीयू यूजी एडमिशन के लिए पंजीकरण होने के बाद, आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- पीपीयू यूजी एडमिशन आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार