PNB SO Recruitment 2024: पीएनबी एसओ के 1025 पदों पर आवेदन की कल आखिरी तारीख, ऐसे करें अप्लाई
Santosh Kumar | February 24, 2024 | 12:12 PM IST | 2 mins read
पंजाब नेशनल बैंक लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग करेगा।
नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक द्वारा पीएनबी एसओ भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख कल यानी 25 फरवरी है। इच्छुक उम्मीदवार जो इस भर्ती के मानदंडों को पूरा करते हैं, वे पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। पंजाब नेशनल बैंक का लक्ष्य इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1025 विशेषज्ञ अधिकारी (एसओ) पदों को भरना है। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, उसके बाद साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपये शुल्क और जीएसटी का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 59 रुपये प्लस जीएसटी का भुगतान करना होगा। चयनित होने पर वेतन पद के अनुसार होता है। यह 36 हजार रुपये से लेकर 78 हजार रुपये प्रति माह तक है।
PNB SO Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड
पीएनबी संभावित ऑनलाइन परीक्षा मार्च/अप्रैल 2024 में आयोजित कर सकती है। पात्रता मानदंडो की बात करें तो पीएनबी एसओ भर्ती 2024 में आवेदन करने के लिए भारत का नागरिक होना जरूरी है।
इसके अलावा नेपाल, भूटान, तिब्बती शरणार्थी, पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, पूर्वी अफ्रीका के नागरिक जिन्होंने भारत सरकार से भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्राप्त किया है, वे भी इस भर्ती में भाग ले सकते हैं। साथ ही शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग है, इसलिए इसकी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को बैंक की आधिकारिक अधिसूचना पढ़नी चाहिए।
PNB SO Age Limit: आयु सीमा
पीएनबी एसओ भर्ती 2024 में पदों के नाम और इससे जुड़ी आयु सीमा की जानकारी इस प्रकार है-
|
पद का नाम |
न्यूनतम आयु सीमा |
अधिकतम आयु सीमा |
|
अधिकारी-ऋण |
21 वर्ष |
28 वर्ष |
|
प्रबंधक-विदेशी मुद्रा |
25 वर्ष |
35 वर्ष |
|
प्रबंधक-साइबर सुरक्षा |
25 वर्ष |
35 वर्ष |
|
वरिष्ठ प्रबंधक-साइबर सुरक्षा |
27 वर्ष |
38 वर्ष |
PNB SO Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
PNB SO Recruitment 2024 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिये गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- पीएनबी के आधिकारिक पोर्टल pnbindia.in/Recruitments.aspx पर जाएं।
- अब, "PNB SO Recruitment Registration Link" पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- पुष्टिकरण पृष्ठ सबमिट करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पंजीकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]UPPSC RO/ARO Paper Leak: आयोग सचिव की युवाओं से बातचीत बेनतीजा, देर रात प्रवेश द्वार पर डटे रहे छात्र
अभ्यर्थी ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सभी छह प्रवेश द्वारों पर कब्जा कर लिया है। आयोग की ओर जाने वाली सभी सड़कें भी बंद कर दी गईं। इसके चलते अधिकारी समेत करीब 250 कर्मचारी छुट्टी के बाद देर रात तक परिसर में बंधक बने रहे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें