शिक्षा को अर्थव्यवस्था की वास्तविक जरूरतों से जोड़ने पर ध्यान जरूरी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Press Trust of India | March 9, 2026 | 12:26 PM IST | 1 min read
पीएम ने कहा भारत नवाचार-आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ रहा है और ऐसे में शिक्षा, कौशल और उद्योग के बीच मजबूत तालमेल जरूरी है।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मार्च को देश की शिक्षा व्यवस्था को अर्थव्यवस्था की वास्तविक जरूरतों से जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने का आह्वान करते हुए कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) एवं स्वचालन जैसे विषयों पर ध्यान बढ़ाने की जरूरत है।
प्रधानमंत्री मोदी ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पर आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा, “हमें अपनी शिक्षा प्रणाली को अर्थव्यवस्था की वास्तविक जरूरतों से जोड़ने की प्रक्रिया को और तेज करना होगा। हमें एआई, स्वचालन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और डिजाइन-आधारित विनिर्माण जैसे विषयों पर ध्यान बढ़ाना होगा।”
उन्होंने कहा कि भारत नवाचार-आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ रहा है और ऐसे में शिक्षा, कौशल और उद्योग के बीच मजबूत तालमेल जरूरी है।
Also read Pink Job Fair: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’ में नियुक्ति पत्र किए वितरित
प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि देश आज 'रोकथाम आधारित और समग्र स्वास्थ्य' की परिकल्पना पर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में देश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किया गया है और सैकड़ों जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। आयुष्मान भारत योजना और 'आरोग्य मंदिर' के जरिये स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच हरेक गांव तक हो गई है। हमारी योग और आयुर्वेद पद्धतियां भी दुनिया भर में लोकप्रिय हो रही हैं।”
प्रधानमंत्री मोदी पिछले कुछ दिनों से बजट 2026-27 में प्रस्तावित विभिन्न बिंदुओं पर वेबिनार चर्चा में हिस्सा ले रहे हैं। इसी सिलसिले में यह वेबिनार भी आयोजित किया गया।
अगली खबर
]SSC CGL 2025: एसएससी सीजीएल के लिए विकल्प सह वरीयता लिंक आज शाम 6 बजे होगी सक्रिय, प्रक्रिया और लिंक जानें
आयोग ने कहा कि यदि कोई अभ्यर्थी किसी पद के लिए चयनित होने के बाद आवश्यक शारीरिक या मेडिकल मानकों को पूरा नहीं करता है, तो संबंधित विभाग उम्मीदवारी रद्द कर सकता है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल