PM Internship Scheme 2024: पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि नजदीक, जल्दी करें आवेदन
Saurabh Pandey | November 8, 2024 | 06:21 PM IST | 1 min read
पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत पांच वर्षों में एक करोड़ अभ्यर्थियों को शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए केंद्र ने शीर्ष कंपनियों में 1.25 लाख इंटर्नशिप अवसर प्रदान करने का लक्ष्य रखा है।
नई दिल्ली : पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो इस इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे पीएम इंटर्नशिप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pminintership.mca.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शेड्यूल के मुताबिक, कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय (एमसीए) की तरफ से 10 नवंबर को आवेदन विंडो बंद हो जाएगी।
पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को हाई स्कूल या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही आईटीआई से प्रमाण पत्र होना चाहिए, पॉलिटेक्निक संस्थान से डिप्लोमा होना चाहिए। बीए, बी.एससी., बी.कॉम, बीसीए, बीबीए, बीफार्मा आदि स्नातक डिग्री वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।
PM Internship Scheme 2024: आयुसीमा
पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
PM Internship Scheme 2024: आवेदन का तरीका
- पीएम इंटर्नशिप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pminintership.mca.gov.in पर जाएं।
- अब रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
- अपना पंजीकरण विवरण भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
- उम्मीदवारों द्वारा प्रदान की गई जानकारी के आधार पर, पोर्टल द्वारा एक बायोडाटा तैयार किया जाएगा।
- प्राथमिकताओं- स्थान, क्षेत्र, कार्यात्मक भूमिका और योग्यताओं के आधार पर अधिकतम 5 इंटर्नशिप अवसरों के लिए आवेदन करें।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
- पीएम इंटर्नशिप योजना आवेदन की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
500 कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर
पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत पांच वर्षों में एक करोड़ अभ्यर्थियों को शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए केंद्र ने शीर्ष कंपनियों में 1.25 लाख इंटर्नशिप अवसर प्रदान करने का लक्ष्य रखा है।
अगली खबर
]MP Student Suicide: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल में सेल्फी लेने से मना करने पर 12वीं के छात्र ने की खुदकुशी
अधिकारी ने बताया कि उसे मंडलेश्वर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह मंडलेश्वर क्षेत्र के काकड़ खोदरी गांव का रहने वाला था।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा