PLFS Report: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्ष शासित राज्यों पर साधा निशाना
Santosh Kumar | September 26, 2024 | 06:55 PM IST | 2 mins read
विपक्ष शासित केरल के युवाओं में बेरोजगारी की दर सबसे अधिक है। 15 से 29 वर्ष के युवाओं में कुल बेरोजगारी दर 29.9 प्रतिशत है।
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बढ़ती बेरोजगारी को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। प्रधान ने जुलाई 2023 से जून 2024 के दौरान आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस रिपोर्ट) के आंकड़ों के जरिए बेरोजगारी का प्रतिशत बताया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने विपक्षी दलों के नेतृत्व वाले राज्यों में रोजगार सृजन में स्पष्ट असमानताओं पर प्रकाश डाला।
सर्वेक्षण के अनुसार, विपक्ष शासित केरल में युवाओं में बेरोजगारी की दर सबसे अधिक है। 15 से 29 वर्ष के युवाओं में कुल बेरोजगारी दर 29.9 प्रतिशत है। सबसे अधिक चिंताजनक बात यह है कि राज्य में 47.1 प्रतिशत महिलाएं और 17.8 प्रतिशत पुरुष बेरोजगार हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में रोजगार सृजन पर ध्यान दिया जा रहा है और वहां बेरोजगारी दर लगातार कम हो रही है। वहीं, विपक्ष कुप्रबंधन और अधूरे वादों में उलझा हुआ है। इन राज्यों के लोगों के लिए अब जिम्मेदारी की मांग करने और परिणाम देने वाले नेतृत्व की ओर देखने का समय आ गया है।
Also read Employment News: मोदी सरकार में बेरोजगारी सबसे बड़ा अभिशाप - कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
'एमपी, गुजरात में स्थिति नियंत्रित'
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि युवाओं से उनका भविष्य छीना जा रहा है, खासकर युवतियां इससे पीड़ित हैं। विपक्ष जहां खोखले वादों से वोट खरीद रहा है, वहीं अपने राज्यों को कर्ज में धकेलने में लगा है। इसके कारण इन राज्यों के युवा बेरोजगार, निराश और पिछड़े हुए हैं।
उन्होंने विपक्ष पर न केवल अक्षम बल्कि खतरनाक होने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों ने सफलतापूर्वक युवा बेरोजगारी को नियंत्रण में रखा है - मध्य प्रदेश में यह दर केवल 2.6 प्रतिशत और गुजरात में 3.3 प्रतिशत है।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दावा किया कि भाजपा शासित राज्यों में शासन और आर्थिक प्रबंधन स्थिर हो गया है। प्रधान ने जोर देकर कहा कि ये राज्य दीर्घकालिक रोजगार सृजन और सुदृढ़ राजकोषीय नीतियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल