Pink Job Fair: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’ में नियुक्ति पत्र किए वितरित
Press Trust of India | March 8, 2026 | 03:27 PM IST | 1 min read
'पिंक रोजगार महाकुंभ 2026' का उद्देश्य राज्यभर में रोजगार के मौकों को बढ़ावा देना और महिलाओं को सशक्त बनाना है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस मौके पर रोजगार संगम पोर्टल के ‘मोबाइल एप्लीकेशन’ की भी शुरुआत की।
राज्य सरकार द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक 'पिंक रोजगार महाकुंभ 2026' का उद्देश्य राज्यभर में रोजगार के मौकों को बढ़ावा देना और महिलाओं को सशक्त बनाना है।
बयान के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान पांच हजार से ज्यादा महिलाओं को अलग-अलग हिस्सा लेने वाले संगठनों के जरिए नौकरी के प्रस्ताव मिले।
मुख्यमंत्री ने रोजगार संगम पोर्टल का 'मोबाइल एप्लीकेशन' भी जारी किया जो नौकरी ढूंढने वालों को रोजगार के मौकों से जोड़ने के लिए बनाया गया एक मंच है।
बयान के अनुसार आदित्यनाथ ने 94 नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए और बेहतरीन महिला कर्मचारियों और मेधावी छात्राओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया। बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने 'कन्या सुमंगला योजना' के लाभार्थियों को चेक भी दिये।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार