PGIMER Nursing Officer Exam Postponed 2026: पीजीआईएमईआर नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा प्रशासनिक कारणों से स्थगित
Saurabh Pandey | October 10, 2026 | 04:00 PM IST | 1 min read
पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ ने नर्सिंग ऑफिसर के लिए 21 अक्टूबर 2026 की सुबह की शिफ्ट में होने वाले कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) को टाल दिया है। यह फैसला प्रशासनिक कारणों से लिया गया है।
नई दिल्ली : पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ ने 243 पदों के लिए नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा 2026 को टाल दिया है। पीजीआईएमईआर द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, प्रशासनिक कारणों से 21 अक्टूबर 2026 को सुबह की शिफ्ट में होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। परीक्षा की नई तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
पीजीआईएमईआर नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) के प्रारूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए निर्धारित की गई है, यानी प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक तय किए गए हैं। सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अर्हता अंक 35% रखे गए हैं।
PGIMER Nursing Officer Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
- शॉर्टलिस्टिंग - कंप्यूटर आधारित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर, पदों की संख्या से तीन गुना उम्मीदवारों को कैटेगरी के अनुसार शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- दस्तावेज सत्यापन - शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए अपने ओरिजिनल सर्टिफिकेट, मार्कशीट, अनुभव प्रमाण पत्र और जाति/कैटेगरी से जुड़े दस्तावेज पेश करने होंगे।
- अंतिम चयन - सफल दस्तावेज सत्यापन के बाद, सीबीटी अंकों के आधार पर चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
अगली खबर
]UPSC NDA 2 Result 2026: यूपीएससी एनडीए, एनए 2 रिजल्ट घोषित, इंटरव्यू के लिए सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी
यूपीएससी एनडीए 2 रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध हैं, इनमें एसएसबी इंटरव्यू के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच