PGCIL Apprentice Recruitment 2025: पीजीसीआईएल अपरेंटिस भर्ती का कल आखिरी दिन, powergrid.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | October 5, 2025 | 06:31 PM IST | 2 mins read
पीजीसीआईएल अप्रेंटिस भर्ती देश भर के विभिन्न क्षेत्रों और विभागों के लिए आयोजित की जा रही है। इन पदों में ग्रेजुएट अप्रेंटिस, डिप्लोमा अप्रेंटिस और ट्रेड अप्रेंटिस के साथ-साथ राजभाषा सहायक, सिविल, इलेक्ट्रिकल, आईटीआई और एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट जैसे ट्रेड शामिल हैं।
नई दिल्ली : पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) द्वारा 800 से ज्यादा अप्रेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया का कल 6 अक्टूबर आखिरी दिन है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in या careers.powergrid.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पीजीसीआईएल अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी पसंद के केवल एक क्षेत्र/राज्य के लिए आवेदन करें। एक से अधिक आवेदन जमा करने वाले या एक से अधिक क्षेत्र/राज्य/ट्रेड के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों पर विचार नहीं किया जाएगा और उनके आवेदन खारिज कर दिए जाएंगे।
पावरग्रिड अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन जमा किए जाने चाहिए। आवेदन का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा। पीजीसीआईएल अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदकों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
पीजीसीआईएल अप्रेंटिस भर्ती देश भर के विभिन्न क्षेत्रों और विभागों के लिए आयोजित की जा रही है। इन पदों में ग्रेजुएट अप्रेंटिस, डिप्लोमा अप्रेंटिस और ट्रेड अप्रेंटिस के साथ-साथ राजभाषा सहायक, सिविल, इलेक्ट्रिकल, आईटीआई और एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट जैसे ट्रेड शामिल हैं।
PGCIL Apprentice Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
1. ग्रेजुएट अप्रेंटिस - संबंधित विषय में बी.ई./बी.टेक डिग्री होनी चाहिए।
2. डिप्लोमा अप्रेंटिस संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए।
3. ट्रेड अप्रेंटिस - संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
PGCIL Apprentice Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट careers.powergrid.in पर जाएं।
- होमपेज पर ऑनलाइन आवेदन करें लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन पत्र जमा करने से पहले सभी जानकारी दोबारा चेक करें।
- आवेदन पत्र जमा करने के बाद एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
Also read RRB ALP DV Schedule: आरआरबी सहायक लोको पायलट डीवी शेड्यूल जारी, मेडिकल परीक्षा, रिपोर्टिंग डेट जानें
PGCIL Apprentice Recruitment 2025: जरूरी दस्तावेज
- पंजीकरण/नामांकन संख्या और NATS/NAPS पोर्टल पर पूरी तरह से अपडेट की गई प्रोफाइल।
- शैक्षिक प्रमाणपत्रों और मार्कशीट्स की स्कैन की गई प्रति।
- जन्म प्रमाण पत्र या आयु प्रमाण पत्र।
- SC/ST/OBC-NCL श्रेणी के लिए अपडेट किया गया प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
- हाल ही में खींची गई रंगीन पासपोर्ट आकार की तस्वीर और हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रति।
PGCIL Apprentice Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया, स्टाइपेंड
पीजीसीआईएल अप्रेंटिस भर्ती के तहत आवेदकों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की गई मेरिट के जरिए किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 13,500 रुपये से 17,500 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार